रविवार 22 सितंबर को जयपुर में ब्यूटी कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया जिसमें ने इस ताज को अपने नाम किया। इस इवेंट में बतौर जज पूर्व ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी शिरकत की। अब रिया इंटरनेशनल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आइए जानें रिया के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।
- जयपुर में 22 सितंबर को Miss Universe India प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित हुआ।
- रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता।
- इस प्रतियोगिता में उर्वशी रौतेला ने बतौर जज हिस्सा लिया।
साल 2024 का Miss Universe India का खिताब रिया सिंघा ने अपने नाम किया। 22 सितंबर यानी बीते रविवार के दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है और इसकी विजेता इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस साल यह अवसर रिया सिंघा को मिला है। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया की प्रतियोगिता के दौरान अपनी अद्भुत सूझबूझ और खूबसूरती का परिचय दिया है।

