Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, May 19
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की शशि सिंह का इंटरव्यू लेंगे राहुल गांधी:यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में 8 नेता;वन-टू-वन चर्चा के बाद नाम होगा फाइनल

    Akash TimesBy Akash Times02/09/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव में सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस नेत्री शशि सिंह कोराम का कद बढ़ सकता है। शशि का नाम देश के उन 8 कांग्रेस लीडर्स की रेस में शामिल है, जिनका सिलेक्शन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किया गया है। चयनित नेताओं का इंटरव्यू राहुल गांधी खुद लेने वाले हैं। जिसके लिए शशि सिंह रविवार को दिल्ली पहुंच गई हैं।

    शशि के अलावा हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के MLA अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास समेत 8 नेताओं से राहुल गांधी की वन-टू-वन चर्चा होगी। इन्हीं 8 नेताओं में से ही यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। छत्तीसगढ़ से शशि सिंह एकमात्र आदिवासी नेत्री हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।

    हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में शशि सिंह को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए चिंतामणि महाराज के खिलाफ पार्टी ने चुनाव लड़वाया था। हालांकि शशि ये चुनाव हार गईं, लेकिन उन्होंने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर कांग्रेस हाईकमान में अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की।

    इनके पिता दिवंगत नेता तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में शशि सिंह कांग्रेस के उन 100 युवाओं में शामिल थीं। जिन्होंने 3500 किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी के साथ पूरी की।

    राहुल गांधी की करीबी होने की वजह से ही उन्हें सरगुजा लोकसभा में प्रत्याशी बनाया गया और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी उनका समर्थन किया था। भले ही शशि चुनाव हार गईं हो लेकिन अंतर काफी कम था और उनका वोट परसेंट भी अच्छा था। इसके बाद भी शशि सिंह को गुजरात में यूथ कांग्रेस का प्रभारी भी बनाया गया है।

    दिल्ली में भी पार्टी के आंदोलनों में शामिल रहीं है शशि सिंह।

    यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ही 8 नाम तय किए हैं। जानकारी के मुताबिक शीर्ष पदाधिकारी चाहते हैं कि संगठन के भीतर से ही अध्यक्ष चुना जाए और अगले अध्यक्ष की उम्र 35 साल से ज्यादा ना हो। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व आदिवासी चेहरे की तलाश में हैं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleटीकाकरण से 2 बच्चों की मौत…5 का इलाज जारी:छत्तीसगढ़ में वैक्सीन को किया गया प्रतिबंधित; सिंहदेव बोले- सरकार कुछ छिपा रही
    Next Article मारेडमिल्ली घाट को किया गया बंद:दो दिनों से बारिश, एनएच-30 बंद एर्राबोर नाले में जलभराव से लगा जाम
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.