ख़बर

छत्तीसगढ़ में बृजमोहन, विजय, राठिया की जीत तय:BJP 10 सीटों पर आगे, कोरबा में कांग्रेस को बढ़त; भूपेश 33 हजार वोटों से पीछे

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज मंगलवार को सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में भाजपा 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे हैं। हालांकि राजनांदगांव से पूर्व CM भूपेश बघेल काफी पीछे चल रहे हैं। अभी तक आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से विजय बघेल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय और रायगढ़ से राधेश्याम राठिया की जीत तय मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में कौन आगे
लोकसभा सीट प्रत्याशी आगे वोट मार्जिन
रायपुर बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 204684
राजनांदगांव संतोष पांडेय (भाजपा) 33512
बस्तर महेश कश्यप (भाजपा) 29722
महासमुंद रूप कुमारी चौधरी (भाजपा) 42984
दुर्ग विजय बघेल (भाजपा) 182933
सरगुजा चिंतामणि महाराज (भाजपा) 78023
रायगढ़ राधेश्याम राठिया (भाजपा) 151964
जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े (भाजपा) 42812
कोरबा ज्योत्सना महंत (कांग्रेस) 9824
कांकेर भोजराज नाग (भाजपा) 23736
बिलासपुर तोखन साहू (भाजपा) 40594

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button