ख़बर

जांजगीर-चांपा: सड़क किनारे मिली महिला की अर्धनग्न लाश

जांजगीर-चांपा जिले में महिला का शव घर से एक किलोमीटर की दूरी पर झाड़ियों में मिला है। महिला का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ था। प्राइवेट पार्ट में लड़की के टुकड़े मिले हैं। महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की उम्र 55 साल के करीब है। मामले में एक संदेही को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी थी। परिजनों का कहना है कि पहले कही चली जाती थी तो समय पर घर लौट आती थी, इस वजह से खोजबीन नहीं की गई।

अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था शव

अकलतरा पुलिस ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली की सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा हुआ है। अधेड़ महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े मिले हैं।

Related Articles

Back to top button