ख़बर
जेल में हड़कंप, कैदी ने महिला पुलिस अफसर के साथ किया SEX

लंदन: एक महिला जेल अधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक कैदी के साथ जेल में संबंध बना रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह वाकया साउथ वेस्ट लंदन स्थित जेल एचएमपी वांड्सवर्थ में हुआ। 30 वर्षीय महिला अधिकारी का नाम लिंडा डि सॉसा एब्रू है जो कि पश्चिमी लंदन फुलहम की रहने वाली है। पब्लिक ऑफिस में इस तरह का कृत्य अंजाम देने के लिए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब महिला अधिकारी को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। वह अक्सब्रिज मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश होगी, जहां मामले की सुनवाई होनी है।
इस बीच मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को यह सेक्स वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू की। आरोप है कि इस वीडियो को जेल के अंदर शूट किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा है कि वीडियो में महिला पहले फुल यूनिफॉर्म में नजर आ रही है। इसके बाद वह आपत्तिजनक हालात में दिखाई दे रही है। स्कॉटलैंड यार्ड के एक प्रवक्ता ने जांच की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्टाफ द्वारा भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही जेल अधिकारी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट की गई है। हालांकि उन्होंने मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां देने से मना कर दिया है। एचएमपी वांड्सवर्थ विक्टोरियन काल का जेल है, जिसका निर्माण 1851 में किया गया था। फिलहाल इस जेल की हालत बेहद खराब है। जेल में कैदियों की संख्या काफी ज्यादा है और यह खस्ताहाल हो चुकी है।