Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, June 12
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    टीकाकरण के बाद 3 माह के बच्चे की मौत:सरगुजा CMHO बोले- गले में दूध फंसा मिला, जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा ब्लड सैंपल

    Akash TimesBy Akash Times25/09/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में तीन माह के बच्चे की टीका लगाने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का आरोप लगाया है। इसकी सूचना स्वास्थ्य अमले को मिली तो हड़कंप मच गया। बच्चे के शव का बुधवार शाम पोस्टमॉर्टम कमलेश्वरपुर में किया गया। सरगुजा CMHO ने कहा कि बच्चे के श्वास नली और गले में दूध फंसा मिला है। बिसरा और ब्लड सैंपल प्रिजर्व किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, मैनपाट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परपटिया निवासी सहत राम मझवार और फूलमती के तीन वर्षीय बच्चे का मंगलवार को ढोढ़ीटिकरा के आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण किया गया था। बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे बच्चे की मौत हो गई। टीकाकरण के बाद बच्चे को बुखार आ गया था। परिजनों ने टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत हो जाने की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य अमले को दी। स्वास्थ्य अमले ने इसकी जानकारी सरगुजा CMHO को दी।

    बच्चे के माता-पिता ने कहा- स्वस्थ था बच्चा।
    बच्चे के माता-पिता ने कहा- स्वस्थ था बच्चा।

    टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत होने की जानकारी मिलने से स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया। सीएमएचओ डा. प्रेमसिंह मार्को के निर्देश पर बच्चे के शव को कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। बच्चे के शव का बिसरा और ब्लॅड सैंपल प्रिजर्व किया गया है, जिसे जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा।

    बच्चे के परिजनों ने कहा कि टीकाकरण के पहले बच्चा एकदम स्वस्थ था। टीका लगने के बाद ही उसे बुखार आया और रात को उसकी जान चली गई।

    घर के बाहर जुटे गांव वाले।
    घर के बाहर जुटे गांव वाले।

    मैनपाट के ढोढ़ीटिकरा आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को सात बच्चों को पेंटावेलेंट वैक्सीन लगाया गया था। स्वास्थ्य अमले ने अन्य बच्चों के परिजनों से भी संपर्क किया। अन्य बच्चों को सामान्य बुखार आया था, जिनकी हालत बुधवार को सामान्य बताई गई है। केवल फूलमती के बच्चे की ही मौत हुई है।

    सरगुजा CMHO डॉ. प्रेम सिंह मार्को ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के दौरान बच्चे के नाक और सांस की नली में दूध फंसा मिला। आशंका है कि बच्चे के रोने पर रात को उसकी मां ने दूध पिलाया था। इस उम्र के बच्चों को दूध पीने के बाद उल्टी हो जाती है। आशंका है कि दूध सांस की नली में फंसने से उसकी मौत हुई है। जांच के बाद मौत के कारण और स्पष्ट हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में मंत्रालय के पास स्कूटी पर 6 सवारी VIDEO:ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां; सड़क पर स्टंटबाजी करते कैमरे में कैद
    Next Article छत्तीसगढ़ पुलिस ने नाबालिग को लात-जूतों, पाइप से पीटा:सिर फूटा तो थाने से बाहर फेंका, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था; TI लाइन अटैच
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.