छत्तीसगढ़

दुर्ग ट्रिपल मर्डर…पुलिस ने कराया क्राइम रिक्रिएशन:जिले में अलर्ट, सभी टीआई खुद कर रहे गश्त, 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गणेश उत्सव के दौरान ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पूरे इलाके में खुद गश्त करने के निर्देश दिए हैं। नंदिनी पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया।

दरअसल, शनिवार रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 3 भाइयों की हत्या कर दी गई। नंदनी खुंदनी गांव में तनाव को देखते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पीएम के बाद सोमवार को तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव वाले और पुलिस भी मौजूद रही।

सोमवार को तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।
सोमवार को तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

रविवार को आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके कबूलनामे के बाद पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर गई। उनसे पूछा कि उन्होंने किस तरह से पूरी वारदात को अंजाम दिया। करीब एक घंटे तक क्राइम रिक्रिएशन के बाद सभी आरोपियों को थाने ले जाया गया। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

वासु (19) उसके चचेरे भाइयों राजेश यादव (25) और करण (22) की हत्या कर दी गई।
वासु (19) उसके चचेरे भाइयों राजेश यादव (25) और करण (22) की हत्या कर दी गई।

 

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, गणेश उत्सव के दौरान किसी प्रकार की मारपीट या चाकूबाजी की घटना नहीं होनी चाहिए। इसे रोकने के लिए सभी थाना प्रभारी प्रॉपर गश्त करें। गणेश पंडाल के पास नजर बनाकर रखें। जिसके बाद थाना प्रभारी खुद सिपाहियों के साथ पूरे क्षेत्र में गश्त पर निकले और संदिग्ध लोगों की पूछताछ कर तलाशी भी ली।

घटना स्थर पर मृत पड़े दोनों भाई।
घटना स्थर पर मृत पड़े दोनों भाई।

 

नंदनी खुंदनी गांव में पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति की ओर से 6 सितंबर को गणेशजी मूर्ति स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। वहां युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी यादव मोहल्ले के तन्नू, करण, वासु और राजेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और डांस करने लगे।

दूसरे मोहल्ले के लोग पहुंचे तो समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला शांत होने पर अगले दिन शनिवार सुबह मोहल्ले के बड़े-बुजुर्ग लोगों ने उन्हें बुलाया और आपस में सुलह करवा दी।

इसके बाद रात करीब 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन कर शीतला मंदिर के पास बुलाया। आरोप है कि जैसे ही आकाश वहां पहुंचा तो तन्नु यादव मारपीट करने लगा। इसी बीच आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए।

पुलिस ने 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

उन लोगों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से तन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव की जमकर पिटाई कर दी। दोनों गुट में चाकूबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजेश यादव (25) और करण (22) पुत्र अश्वनी यादव सगे भाई थे, जबकि वासु (19) पुत्र धनेश कुमार यादव उनका चचेरा भाई था। राजेश बोरिया गांव में मजदूरी करता था। उसकी 9 महीने की बेटी है। वहीं करण JCB चलाता था, जबकि वासु माइंस में काम करता था। आकाश भी खेती किसानी करता है।

पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस ने इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नंदिनीखुदनी गांव के रहने वाले हैं।

  • सोम पाल पटेल, उम्र 29 साल
  • सूरज पटेल, उम्र 22 साल
  • कान्हा पटेल, उम्र 19 साल
  • योगेश वर्मा, उम्र 28 वर्ष
  • त्रिलोचन पटेल, उम्र 24 साल
  • अजय ठाकुर उम्र 22 साल
  • जागेश्वर पटेल, उम्र 30 वर्ष
  • डेरहा राम यादव, उम्र 19 वर्ष
  • संजय ठाकुर, उम्र 30 वर्ष
  • माधो पटेल, उम्र 57 वर्ष
  • कन्हैया पटेल, उम्र 30 वर्ष
  • गंगाधर पटेल, उम्र 33 साल
  • पिताम्बर लाल पटेल, उम्र 44 साल
  • मोहन पटेल, उम्र 24 साल
  • नरसिग लोधी, उम्र 40 साल

Related Articles

Back to top button