Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, April 21
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    दुर्ग में बवाल : पूर्व सीएम के काफिले को रोकने का मामला गरमाया, कल देर रात थाने में हुई मारपीट, आज कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, इधर थाना प्रभारी घायल

    Akash TimesBy Akash Times27/08/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने का मामला काफी गरमा गया है. कांग्रेस ने आज पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और बजरंग दल के युवाओं पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए भिलाई 3 थाना का घेराव करने निकले. पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया. इस बीच कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का मुक्की भी हुई. इस झड़प में थाना प्रभारी और नगर पालिका कुम्हारी अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर घायल हो गए हैं.

    बता दें कि सोमवार को भिलाई चरोदा निगम के सभापति और उनके समर्थकों ने जिम में घुसकर जिम संचालक के साथी अमित लखवानी से मारपीट की. जिसके विरोध में देर रात जिम संचालक पुष्पराज सिंह और भिलाई भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भिलाई 3 थाने का घेराव कर दिया. साथ ही मारपीट करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की थी.

    आज कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले को बजरंग दल के लोगों द्वारा रोकने और सुरक्षा कर्मी से धक्का मुक्की करने वाले बजरंग दल के युवाओं पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगते हुए भिलाई 3 थाना का घेराव कर रही है. भिलाई 3 के सिरसा गेट में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, चरोदा, भिलाई, और दुर्ग निगम के महापौर शामिल हैं. वहीं थाने में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. इस धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज कर दिया है. वहीं प्रदर्शन में कांग्रेस के नगर पालिका कुम्हारी अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर और जामुल थाना के टीआई कपिल पांडेय घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के दौरान कपिल पांडेय के नाक पर चोट लगी है.आपको बता दें कि 2 दिन पूर्व मामूली विवाद को लेकर जिम संचालक पुष्पराज सिंह और शकील नामक युवक के बीच मामूली विवाद हुआ था. इस विवाद के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को बुलाया और स्थिति हिंसक हो गई. बजरंग दल के नेताओं ने इस घटना के बाद शकील और उसके साथियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया. वहीं दूसरे दिन 24 अगस्त को बजरंग दल के नेताओं ने शकील और उसके साथीयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भिलाई 3 सिरसा गेट पर बीच सड़क पर प्रदर्शन किया. इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिले को भी बजरंग दल के द्वारा रोकने और सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने का आरोप भी लगा. जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने भिलाई 3 थाने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

    इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो के माध्यम से पहचान कर सबको गिरफ्तार कर रही थी. लेकिन अब 3 दिन पूर्व हुए विवाद को तुल देते हुए सभापति कृष्ण चंद्राकर उसके साथ कांग्रेस के पार्षद बी रमन्ना, अभिषेक वर्मा और समर्थकों ने जिम संचालक के साथी अमित लखवानी से जिम में घुसकर मारपीट की और उसे थाने पकड़कर लाया गया और थाने में भी मारपीट करने का आरोप लगा है. इस पर जिम संचालक के समर्थक आक्रोशित हो गए. इस दौरान भाजयुमो भिलाई के कार्यकर्ताओ के साथ विधायक रिकेश सेन भी भिलाई 3 थाने पहुंचे और कृष्ण चंद्राकर एवं अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि यहां सुशासन की सरकार है. यहां गुंडागर्दी नहीं चलेगी.

    बता दें कि दुर्ग पुलिस ने आज चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चन्द्राकर और दो पार्षदों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिम संचालक अमित लखवानी को उनके जिम से पकड़कर थाने लाने और थाने में मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है. सभापति कृष्णा चन्द्राकर और दोनों पार्षद फरार हैं.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleफिल्मी दुनिया में काम करने निकली युवती से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article जन्माष्टमी पर रामलला को पहनाया गया बस्तर का खादी वस्त्र, असली स्वर्ण-चूर्ण हस्तछपाई विधि से श्रमसाधकों ने बनाई प्रभु की पोशाक
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.