ख़बर

दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराया, महिला के खिलाफ एक्शन की तैयारी

गोरखपुर: पड़ोसी से झगड़े में रेप के केस को हथियार बनाना एक पड़ोसन पर भारी पड़ गया। पुलिस ने अब उसके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है। इस महिला ने खुद एसपी सिटी के पास पहुंच कर कहा कि उसने जो केस दर्ज कराया है, वह फर्जी है। पड़ोसी से झगड़ा होने पर उसने दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराया था। उसकी बातों को सुनने के बाद एसपी सिटी केके बिश्नोई ने दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराने वाली महिला पर केस दर्ज करने का निर्देश दे दिया।

दअरसल, इसी तरह के आपसी विवाद में फर्जी केस दर्ज कराने पर बेगुनाह को जेल तक जाना पड़ता है। सामने आई यह घटना गुलरिहा इलाके की है। करीब पांच महीने पहले महिला का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने थाना पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी रंजिश में घर में घुस गया और मारपीट करने के साथ दुष्कर्म किया। महिला के बताए अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया। अब महिला मंगलवार को शपथपत्र लेकर एसपी के पास पहुंची।

Related Articles

Back to top button