ख़बर

देश का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल, 100 से ज्यादा लड़कियों की जिंदगी बर्बाद, बड़ा फैसला आया

अजमेर: उस ‘अजमेर सेक्स स्कैंडल’ कांड में इंसाफ का दिन आ गया जिसने 32 साल पहले 100 से ज्यादा लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी थी। गैंगरेप और ब्लैकमेल के इस चर्चित कांड के बाकी बचे 6 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी माना है। नफीस चिश्ती और नसीम उर्फ टार्जन समेत 6 को अजमेर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कुल 18 गुनहगारों में से 9 को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। हालांकि, हाई कोर्ट ने 4 को दोषमुक्त बताते हुए रिहा कर दिया था।

बात 1992 की है। अजमेर के एक फोटो स्टूडियो लैब से एक पत्रकार को लड़कियों की न्यूड तस्वीरें मिलीं। अगले दिन जब अखबार में खबर छपी तो सनसनी फैल गई। इसके साथ ही बेपर्दा हुआ राजस्थान के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल का जिसमें 100 से ज्यादा लड़कियां शिकार बन चुकी थीं। कुछ रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया था कि ब्लैकमेल गैंग ने करीब 250 लड़कियों की अस्मत लूटी थी। इनमें से अधिकतर की उम्र 20 साल से कम थी। गैंगरेप की शिकार हुईं अधिकतर लड़कियां अजमेर के अलग-अलग स्कूलों से थीं। जाल में फंसी लड़की के साथ गैंगरेप किया जाता था और नग्न तस्वीरें खींच ली जाती थीं। फिर उन्हें ब्लैकमेल करके नई लड़की लाने को कहा जाता था। इस तरह एक के बाद एक बच्चियां इस गिरोह का शिकार बनती रहीं। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो कई पीड़ित लड़कियों ने खुदकुशी कर ली थी।’ अजमेर में इस घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव भी उत्पन्न हो गया था क्योंकि अधिकतर आरोपी मुस्लिम समुदाय से थे और अधिकांश पीड़ित लड़कियां हिंदू थीं।

Related Articles

Back to top button