Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, June 12
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    बदमाशों की गुंडागर्दी:50 रुपए मांगे, ईश्वर ने कहा मेरे पास नहीं तो मोबाइल छीना, छुड़ाने की कोशिश पर मारा चाकू

    Akash TimesBy Akash Times24/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तेलीबांधा तालाब किनारे बदमाशों ने केवल 50 रुपए के लिए ट्रायबल विभाग के दैनिक वेतनभोगी ड्राइवर की जान ले ली। ड्राइवर ईश्वर राजवाड़े रात का भोजन करने के बाद अपने दोस्त के साथ टहल रहा था। एक मोपेड में तीन बदमाश पीछे से आए। उन्होंने आवाज देकर उन्हें रोका। बदमाशों ने उनसे 50 रुपए मांगे। ईश्वर ने कहा- हम तो लोवर टीशर्ट में है। हमारे पास पैसे नहीं है। उसने अपने हाथ उठाए। इस दौरान बदमाशों ने उसके हाथ का मोबाइल देखा और छीन लिया। ईश्वर ने मोबाइल छुड़ाने की कोशिश की। उसी से नाराज होकर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

    चाकू से गहरी चोट पड़ने से घटना स्थल पर ही काफी खून बह गया। अस्पताल ले जाने में भी देर हुई ​इस वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। आरोपियों को पकड़ने में पेट्रोल पंप और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए मददगार बने। आरोपियों के फुटेज से ही उनकी पहचान कर ली गई थी। उसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ईश्वर ने अपने साहब को होटल में छोड़ा था। रायपुर में उसका दोस्त रहता है। उसने दोस्त को फोन कर बुलाया और उसी के साथ रात का भोजन करने के बाद टहलने निकला था।

    अंबिकापुर से ईश्वर राजवाड़े अपने विभाग के एसडीओ राजीव पाठक को लेकर विभागीय कार्य के सिलसिले में रायपुर आया था। सोमवार को ईश्वर के चार साल के बेटे का जन्मदिन था। वह बेटे के जन्मदिन के लिए शाम तक घर ग्राम सरईटिकरा अंबिकापुर पहुंचने वाला था। वह इसके लिए बेचैन था। उसने अपने एसडीओ पाठक को भी इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था वे सुबह नाश्ता करने के बाद निकल जाएंगे। इस घटना पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दुख जताया है

    ईश्वर का दोस्त विवेक राजवाड़े घटना के बाद से स्तब्ध है। वह बार-बार यही कह रहा, मैं मदद के लिए पुकारता रहा लेकिन कोई नहीं आया। विवेक के अनुसार हम लोग पैदल टहलते हुए घर परिवार की बातें कर रहे थे। अचानक पीछे से मोपेड का हार्न बजा। हम लोग किनारे हुए। लेकिन गाड़ी आगे नहीं बढ़ी, हमारे पास आकर रूक गई। उसमें तीन लोग बैठे थे।

    एक ने कहा हमारी गाड़ी में पेट्रोल कम है, 50 रुपए दो। ये सुनकर ईश्वर ने कहा हम तो नाइट ड्रेस में है पैसे कहां से रहेंगे। उन्होंने ईश्वर के हाथ का मोबाइल देखकर छीन लिया। हम हड़बड़ा गए। ईश्वर अपना मोबाइल छिनने के लिए झपटा। इससे उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और एक बदमाश गिर गया। ये देखकर दूसरे ने चाकू निकाला और ईश्वर पर टूट पड़ा। सबकुछ पल भर में हो गया। मैं चिल्लाता रहा लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleहाथियों से प्रभावित ग्रामीण करेंगे उग्र आंदोलन,प्रशासन के साथ वार्ता हुई विफल,पिछले दिनों 70 गांव के ग्रामीणों ने किया था धरना प्रदर्शन
    Next Article तिरुपति के लड्‌डू में तंबाकू मिलने का दावा:महिला श्रद्धालु बोली- लड्‌डू तोड़ा तो कागज के टुकड़े मिले, उसमें तंबाकू लिपटा था
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.