Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 22
    Aakash TimesAakash Times
    खेल

    ‘बल्ला है या हथौड़ा’, किसने ठोक दिया 124 मीटर लंबा छक्का? कुतुब मीनार से भी ऊंची गई बॉल, देखें

    Akash TimesBy Akash Times19/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इन दिनों वेस्टइंडीज की घरेलू टी20 लीग CPL 2024 की धूम है. यहां युवा खिलाड़ी दम दिखा रहे हैं. 19 सितंबर को हुए 19वें मुकाबले में एक अनजान बल्लेबाज ने 124 मीटर का तूफानी छक्का ठोक सभी का दिल जीत लिया.

    वेस्टइंडीज एक ऐसा देश है, जहां से विस्फोटक बल्लेबाज निकलते हैं. यहां से कायरन पोलार्ड, क्रिस गेल, आंद्रे रसेल जैसे स्टार खिलाड़ी निकले, जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक छक्के ठोके. जब भी लंबे छक्के लगाने की बात आती है तो वेस्टइंडीज पावर ही याद आता है. 19 सितंबर की सुबह वेस्टइंडीज की धरती पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया. यहां चल रही कैरेबियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में एक बल्लेबाज ने 124 मीटर लंबा छक्का ठोक विरोधी टीम के होश उड़ा दिए.

    124 मीटर दूर गए इस छक्के में पावर, टाइमिंग और क्लास सबकुछ एक साथ दिख गया, छक्का इतना जबरदस्त था कि गेंद कुतुब मीनार से भी ऊंची गई. गेंदबाज उसे देख हैरान रह गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. आइए जानते हैं कि आखिर ये छक्का किसने और किसके खिलाफ लगाया.

    https://x.com/CricCrazyJohns/status/1836655997982773735?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1836655997982773735%7Ctwgr%5E5b8d5ebc8f56253a5a9725c3693c427759e7f476%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fcpl-2024-shaqkere-parris-hit-124-meter-longest-six-guyana-amazon-warriors-watch-video%2F

    कैरेबियन प्रीमियर लीग में 124 मीटर लंबा छक्का मारने वाले खिलाड़ी का नाम शकीर पेरिस है, जो इस लीग में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के लिए खेल रहे हैं. 21 साल के इस बैटर ने ओपनिंग करते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 29 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने विरोधी टीम गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स के स्पिनर गुडाकेश मोती के खिलाफ ये तूफानी सिक्स जमाया. इस मैच में छक्का जमाने वाले खिलाड़ी की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.

    दरअसल,  गुडाकेश मोती अपनी टीम के लिए तीसरा ही ओवर लेकर आए थे. इस ओवर की 5वीं गेंद पर 21 साल के शकीर पेरिस  ने घुटना टेककर मिडविकेट के ऊपर ऐसा सिक्स उड़ाया कि गेंद स्टेडियम के छत के ऊपर चली गई. ये टूर्नामेंट में इस सीजन का सबसे लंबा छक्का भी है. जब गेंद हवा में जा रही थी तो सभी उसे निहारते रहे.

    अगर मैच की बात करें तो 19वें मैच में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स और गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स आमने-सामने थीं. यह मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में हुआ. ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतने के बाद गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया.  20 ओवर में टीम ने 148 रन बनाए. जवाब में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की. जीत के हीरो आंद्रे रसेल रहे, जिन्होंने 15 गेंदों पर 36 रनों की विस्फोटक पारी खेली और ट्रिनबागो टीम को जीत दिलाई.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleहॉस्टल इंचार्ज का वायरल, छात्रा को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, चीखती-चिल्लाती रही सहेलियां
    Next Article दशगात्र और पगड़ी रस्म में उमड़ा जनसैलाब: श्रीमती कौशल्या महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि, नम आंखों से दी गई विदाई
    Akash Times

    Related Posts

    Paris Paralympics 2024: 5 दिन में 15 पदक, किस-किस एथलीट ने जीता मेडल? ये रही पूरी लिस्ट

    03/09/2024

    Harsha Bhogle ने चुनी ऑल टाइम IPL XI, गेल-कोहली ओपनर, MS Dhoni कप्तान, लेकिन गायब हैं ये 2 बड़े नाम …

    31/08/2024

    कौन होगा भारत का अगला टी-20 कप्तान:

    01/07/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.