Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    भिलाई कांग्रेसी पार्षद बोले-मेयर ने विकास के लिए किया भेदभाव:PCC चीफ बैज को लिखा पत्र, कहा- डेवलपमेंट नहीं करने से हारी कांग्रेस

    Akash TimesBy Akash Times01/09/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम के 4 कांग्रेस पार्षद हरिओम तिवारी, रविशंकर कुर्रे, रानू साहू और मीरा बंजारे ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद PCC चीफ दीपक बैज को पत्र लिखा है। उन्होंने भिलाई मेयर पर क्षेत्र के विकास को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि क्षेत्र में विकास नहीं करने से कांग्रेस हार गई।

    कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि मेयर ने भिलाई टाउनशिप का ही विकास किया है, जबकि वहां के विकास की जिम्मेदारी भिलाई स्टील प्रबंधन की है। उनके द्वारा पटरी पार के लोगों को विकास के नाम पर पूरी तरह से उपेक्षित रखा गया है।चारों पार्षदों ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि पटरी के उस पार के लोगों और क्षेत्र का विकास नहीं किया गया। यही कारण है कि वैशाली नगर विधानसभा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि निगम को अलग-अलग करों से राजस्व की प्राप्ति पटरी पार के लोगों से होती है, लेकिन विकास टाउनशिप का किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि निगम में उनके साथ भेदभाव पूर्ण कार्य किया गया है। तानाशाही रवैया अपनाते हुए वैशाली नगर क्षेत्र के पार्षदों को हमेशा पीछे रखा गया। MIC की जिम्मेदारी यहां के पार्षदों को ना देकर टाउनशिप के पार्षदों को दी गई, जबकि सबसे अधिक विकास की दरकार वैशाली नगर विधानसभा को है।

    पार्षद रानू साहू

    पार्षद हरिओम तिवारी, रविशंकर कुर्रे, रानू साहू और मीरा बंजारे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा था कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र का विकास प्रमुखता के साथ किया जाए, लेकिन उसके बाद भी विकास सिर्फ टाउनशिप का किया गया। अब चारों पार्षद खुद को निर्दलीय और नगर सरकार से अलग बता रहे हैं।

    पार्षद मीरा बंजारे

    सभी पार्षदों ने शनिवार को दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू से मुलाकात की। उन्होंने उनको श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र और वैशाली नगर विधानसभा की दुर्दशा और भिलाई निगम की उपेक्षाओं से अवगत कराया। साथ ही यह भी बताया कि इसी उपेक्षा के चलते उन लोगों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

    दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू से पार्षदों ने की मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने परिवार सहित की खुदकुशी:पत्नी और 2 बेटों संग खाया जहर; कर्ज के चलते जान देने की आशंका
    Next Article ये कोई झरना नहीं, छत्तीसगढ़ में रेलवे का अंडर ब्रिज है…देखें वीडियो
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.