ख़बर

यूपी की बस नेपाल में नदी में गिरी:14 यात्रियों की मौत, 40 से ज्यादा लोग सवार थे; पोखरा से काठमांडू जाते समय हादसा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस शुक्रवार (23 अगस्त) को नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिर गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। 14 की मौत हो गई है। 16 घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में सुबह 11.30 बजे हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई। बस में सवार यात्री महाराष्ट्र में भुसावल के रहने वाले थे। सभी नेपाल घूमने गए थे।

नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सशस्त्र पुलिस बल (APF) के 45 जवानों की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम को लेकर काठमांडू से तनहुन के लिए उड़ान भर चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महाराजगंज एसडीएम को घटनास्थल पर भेजा है।

Related Articles

Back to top button