ख़बर

राजीव ने पलटी बाजी, अविश्वास प्रस्ताव मैं लगाई सेंध

कटघोरा नगर पालिका परिषद मैं अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजीव लखन पाल ने बाजी पलट दी। दरअसल कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रतन मित्तल के खिलाफ भाजपा ने कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन सौंपा। अविश्वास प्रस्ताव के बाद कटघोरा में गहमागहमी का माहौल निर्मित हो गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव लखन पाल और अध्यक्ष रतन मित्तल ने अविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त करने की कवायत शुरू की। कांग्रेस ने वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती शैल बाई आर्मो को टारगेट किया। जुगाली किया महिला पार्षद ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना मंजूर कर लिया। बढ़ते राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी भाजपा के पार्षद व कटघोरा के पदाधिकारियों को मिली। उन्होंने पार्षद श्रीमती आर्मी को वापस भाजपा में लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया, पर उन्हें सफलता नहीं मिली। परिणाम स्वरूप 5 अगस्त शनिवार को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपकर विधिवत कांग्रेस में प्रवेश किया। कांग्रेसियों ने फौरन श्रीमती आमो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा का महामंत्री भी बना दिया। कांग्रेस की इस रणनीति से भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव लगभग ध्वस्त होना तय माना जा रहा है। श्रीमती मार्को के कांग्रेस प्रवेश के साथी कटघोरा नगर पालिका परिषद में कांग्रेस पार्षदों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। संख्या बल के हिसाब से अब कटघोरा नगर पालिका परिषद में कांग्रेस का वर्चस्व रहेगा, इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button