ख़बरछत्तीसगढ़

आज जनता से सीधे बात करेंगे मुख्यमंत्री साय:

सीएम हाउस में 11 से 1 बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम; लोगों से सुझाव भी लेंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब सीधे जनता की समस्याएं सुनेंगे। आज से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। ये जनदर्शन साप्ताहिक होगा। हर गुरुवार को या मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर इसे रखा जाएगा। इस दौरान

लोग बेहिचक यहां आकर CM साय के सामने अपनी परेशानी रख सकेंगे। अधिकारियों को इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

मुख्यमंत्री साय जनता से सीधे संवाद के दौरान उनकी समस्याएं तो सुनेंगे ही साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी लेंगें, ताकि उन्हें और भी बेहतर बनाया जा सके।

आज से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। ये जनदर्शन साप्ताहिक होगा।
आज से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। ये जनदर्शन साप्ताहिक होगा।

सभी विभागों के अफसर रहेंगे मौजूद

जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश भर के लोग आएंगे, जिनकी समस्या अलग-अलग विभागों से जुड़ी हो सकती है। इसलिए उन विभागों से जुड़े अफसर भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।
लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा

हर गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइंस स्थित सीएम हाउस में एंट्री दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज भी साथ रखने होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनता के सुझाव भी लेंगे, साथ ही शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी लेंगे।

इससे पहले सीएम ने की थी विभागों की समीक्षा

कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अगल-अलग विभागों की समीक्षा भी की थी। उन्होंने तय तारीखों के मुताबिक अलग-अलग दिन अलग-अलग विभागों की समीक्षा की थी।

साय कैबिनेट से बाहर हो सकते हैं एक OBC मंत्री

इस बात की ज्यादा संभावना है कि मंत्रिमंडल से एक OBC विधायक को बाहर किया जा सकता है। इनकी जगह रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत या फिर बिलासपुर से अमर अग्रवाल को जगह मिल सकती है। इनके अलावा दुर्ग से गजेंद्र यादव और कोंडागांव से लता उसेंडी को साय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button