Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, April 11
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर छत्तीसगढ़

    गृहमंत्री के दौरे से पहले भिलाई में चली गोली:

    Akash TimesBy Akash Times26/06/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के भिलाई में डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के दौरे से पहले बदमाशों के बीच गैंगवार हुआ है। मंगलवार-बुधवार की देर रात ग्लोब चौक के सेक्टर-7 में अमित जोश ग्रुप और स्टालिन ग्रुप के बीच फायरिंग की सूचना है। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-6 अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज है। इन दोनों के बीच पुराना विवाद है। स्टालिन ग्रुप में रोशन स्टालिन के साथ प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना जैसे लोग जुड़े हैं। आज गृहमंत्री का भिलाई में कुछ कार्यक्रम भी है।

    भिलाई नगर पुलिस ने 4 मई को अमित जोश को किया था गिरफ्तार।

    एनिवर्सरी पार्टी कर लौट रहा था अमित जोश

    बताया जा रहा है कि, करीब एक सप्ताह पहले रोशन स्टालिन ने अमित जोश के बहनोई लक्की को ब्लेड से हमला किया था। उसे 7-8 टांके भी लगे थे। जिससे उनके बीच विवाद बढ़ गया। 25 जून को अमित जोश की एनिवर्सरी थी। देर रात 1-2 बजे के बीच पार्टी करने के बाद जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे।

    जैसे ही ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें बाइक पर तीन लड़के दिखे। वो लड़के दूसरे ग्रुप के बताए जा रहे हैं, जो बाहर से आए थे। उन्हें देखते ही जोश ने उन पर गोली चलाई और भाग गए। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना है कि दोनों तरफ फायरिंग हुई है।

    सूचना मिलने पर भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें रायपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि, दोनों का इलाज रायपुर के मेकाहारा में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है।

    बीएसपी क्वार्टर में कब्जा कर किराए पर देते हैं

    अमित जोश और स्टालिग ग्रुप दोनों भिलाई नगर एरिया में सक्रिय हैं। इनका मूल काम बीएसपी क्वार्टर में कब्जा कर उन्हें किराए पर चढ़ाना है। इससे यह लोग काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं। इनके डर से बीएसपी के अधिकारी भी उन क्वार्टर में कार्रवाई करने से डरते हैं। जिन पर इनका कब्जा है।

    दुर्ग सेंट्रल जेल के असिस्टेंट जेलर के घर किया था हमला

    दो साल पहले दुर्ग केंद्रीय जेल में पदस्थ असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर देर रात कुछ हथियार बंद नकाबपोशों ने हमला किया था। उन्होंने साव के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात बदमाश अमित जोश को गिरफ्तार किया था।

    एक महीने पहले भिलाई नगर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

    बता दें कि, अमित जोश को भिलाई नगर पुलिस ने 4 जून को गिरफ्तार किया था। 30 अप्रैल 2024 को जुनवानी निवासी गरिमा साहू ने भिलाई नगर थाने में उसके खिलाफ 3 मई 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि, अमित जोश सुबह 7 बजे उसके घर में जबरदस्ती घुसा और गाली-गलौज करने लगा।

    मना करने पर उसने हथियार के बल पर लड़की के साथ बुरी तरह मारपीट भी की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अमित जोश के खिलाफ हत्या, लूट और अन्य अपराधों के करीब 49 मामले दुर्ग जिले के अलग-अलग थाने में दर्ज है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में आज से शाला प्रवेशोत्सव:
    Next Article KORBA: ग्राम बरबसपुर की 90.76 एकड़ जमीन की जांच व सीमांकन 26 जून को, निगम की गठित टीम के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.