Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, April 10
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के इस गांव में तैयार होते हैं योग गुरु:

    Akash TimesBy Akash Times21/06/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रोजाना सुबह 5 बजे योग करने गांव के सरकारी स्कूल में पहुंच जाती हूं। अगर किसी कारण से सुबह नहीं आ पाई, तब घर का काम पूरा कर शाम को योग करने पहुंचती हूं।’ यह कहना है, बच्चे को साथ लेकर योग करने पहुंची गृहिणी गीता भट्ट का।

    वहीं 75 साल की गंगावती अपनी पोती और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ रोजाना योग करने पहुंचती हैं। वे कहती हैं कि ये सब अच्छी सेहत के लिए है। इससे उनको फायदा हुआ है और अब कई सालों से योग कर रही हैं।

    ये कहानी है, छत्तीसगढ़ के रायपुर के पास स्थित टेमरी गांव के लोगों की। यहां हर दिन योग की पाठशाला लगती है और योग दिवस होता है। इसमें 5 साल के ईशान से लेकर उसकी दादी गंगावती तक योग करने आती हैं। यहां योग ने लोगों को जिंदगी बदल दी।

    टेमरी गांव के लोग कहते हैं कि हम को योग के लिए किसी ने प्रेरित नहीं किया, बल्कि अपनी इच्छा से इसे शुरू किया। इसने सेहत दुरुस्त करने के साथ ही युवाओं को भी बदल दिया। अब यहां के युवा योग सीखकर दूसरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

    यहां योग करने बुलाना नहीं पड़ता, लोग खुद पहुंच जाते हैं

    साल 2015 से गांव में रोजाना योग की कक्षाएं चल रही हैं। हर दिन सुबह और शाम गांव की ही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग योग करते दिखाई देते हैं। सर्दी हो या बारिश, योग शिविर में शामिल होने के लिए किसी को बुलाना नहीं पड़ता। वे लोग खुद ही टाइम पर पहुंच जाते हैं।

    65 साल की कमला के मुताबिक, योग से मिलने वाले फायदे के बाद अब वह रोजाना योग करती हैं। गांव के हर वर्ग के लोग नियमित रूप से योग कर रहे हैं। उन्हें इसका फायदा भी मिल रहा है। कई लोग जटिल बीमारियों से ग्रस्त थे, उन्हें योग करने से राहत मिली है। जिन्हें देखकर गांव के दूसरे लोग और अन्य गांवों के लोग भी योग करना शुरू कर दिए हैं।

    गांव के ही मोहन लाल साहू कहते हैं कि, सर्दी हो, गर्मी हो या फिर बरसात, वे रोजाना योग करने जाते हैं। पहले गांव में सीखने वालों की संख्या काफी कम थी, लेकिन अब सब कुछ बदल गया है। हर घर से लोग योग से जुड़ने लगे हैं। कई लोगों की सेहत से जुड़ी तमाम परेशानियां भी दूर हुई हैं। वे खुद को एक्टिव महसूस करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleशिक्षा मंत्री प्रधान बोले- NEET के साथ समझौता नहीं होगा
    Next Article कांकेर लोकसभा सीट की EVM जांची जाएगी
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.