जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, किसी का फूटा सिर तो किसी का टूटा हाथ

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्ष के बीच लाठी डंडे चल गए। विवाद का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इधर शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।
जिले में जमीनी विवाद को लेकर शर्मा व यादव परिवार के बीच जमकर विवाद हो गया। बातचीत से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। यहां दो पक्षों में खूब लाठी डंडे चले। जिसमें किसी का फूटा सिर तो किसी का हाथ टूट गया। मामले में यादव परिवार की महिलाओं को दौड़ा दौड़ा का पीटने का आरोप भी लगाया गया है। इस खूनी जंग में यादव परिवार के 8 से अधिक लोग घायल हो हुए।
मामले में महिलाओं को भी चोटे आई हैं। घटना के बाद दोनों की पक्ष के लोग अपनी अपनी शिकायत लेकर एसपी आफिस पहुंचे। दोनों की शिकायत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, विवाद खेत में पानी सिंचाई को लेकर हुआ। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। सोशल 2पर खूब वायरल हो रहा है।