Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 7
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Latest From Tech Buy Now
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    ठेकेदार ने शव दफनाकर ऊपर बना दिया पानी टंकी:छत्तीसगढ़ में ‘दृश्यम’ जैसा मर्डर, JCB से ढहाकर कराई गई खुदाई, DNA टेस्ट करा सकती पुलिस

    Akash TimesBy Akash Times06/09/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में ‘दृश्यम’ जैसा हत्या का मामला सामने आया है। 3 महीने पहले लापता राजमिस्त्री का शव मैनपाट में पानी की टंकी के नीचे नींव में दबा मिला। शुक्रवार को पुलिस ने पानी की टंकी को ढहाया और नींव की जेसीबी से खुदाई कराई। अब जरूरत पड़ने पर उसका डीएनए टेस्ट भी कराएगा। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र की है।

    दरअसल, उलकिया हाई स्कूल भवन का निर्माण ठेकेदार अभिषेक पांडेय और उसके साथी करा रहे हैं। 3 महीने पहले निर्माण स्थल से छड़, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री चोरी हो गई। 7 जून को ठेकेदार और उसके साथियों ने दीपेश उर्फ ​​संदीप को उठाकर गाड़ी में बिठाकर ले गए। इसके बाद संदीप लकड़ा वापस नहीं लौटा।

    ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने 8 जून को सीतापुर थाने में शिकायत की थी कि दीपेश और विकास नाम के युवकों ने कंस्ट्रक्शन साइट से छड़ें चुराकर बेच दी है। दीपेश की पत्नी सलीमा लाकड़ा ने 16 जून को सीतापुर थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    संदीप के लापता होने के बाद उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। उसका मोबाइल कुछ समय के लिए गुजरात, गोवा और मुंबई में स्विच ऑन हुआ था।

    3 माह से लापता था संदीप लकड़ा, बाहर मिल रहा था लोकेशन।

     

    मामला अगस्त महीने में फिर से चर्चा में आया, जब सर्व आदिवासी समाज ने संदीप लकड़ा की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग कर थाने का घेराव किया। पुलिस ने मामले में ठेकेदार अभिषेक पांडये, प्रत्युश पांडेय सहित अन्य सथियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और आदिवासी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी लापता संदीप के घर पहुंचे थे।

    सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने मामले में नए सिरे से पड़ताल के निर्देश दिए। मोबाइल लोकेशन स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने ठेकेदार प्रत्युश पांडेय और 3 सहयोगियों को हिरासत में लिया। एएसपी अमोलक सिंह, सीएसपी रोहित शाह की टीम ने ठेकेदार के सहयोगियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने संदीप लकड़ा की हत्या कर मैनपाट के लुरैना में निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे फांउडेशन में गाड़ने की जानकारी दी।

    गुरुवार को संदेहियों को लेकर पुलिस टीम लुरैना भी पहुंची। प्रत्युश पांडेय ने पुलिस को बताया कि, हजारों रुपए के सामानों की चोरी की घटना पर नाराज़गी थी। संदीप की उन्होंने पिटाई की थी। उसे अपने पास रखा हुआ था। सुबह संदीप मर गया। फिर उसे लुरैना में पानी टंकी के फांउडेशन में दफन कर दिया।

    पानी टंकी के फाउंडेशन में गड़ा मिला संदीप का कंकाल।

    पुलिस लापता संदीप के परिजनों और सर्व आदिवासी समाज के लोगों के साथ मौके पर जेसीबी लेकर पहुंची। पुलिस ने पानी टंकी गिराकर जेसीबी से खुदाई कराई, तो करीब 15 फीट नीचे युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस जरूरत पड़ने पर उसका डीएनए टेस्ट भी करा सकती है।

    परिजनों ने शव की शिनाख्त उसके कपड़ों से की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीतापुर क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सरगुजा एसपी योगेश पटेल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी मौके पर मौजूद हैं। शव मिलने से परिवार की उम्मीदें टूट गईं। परिजन शव देखकर फफक पड़े।

    सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने कहा कि, आरोपियों ने संदीप को पीट-पीटकर मार डाला। लुरैना तिब्बती कैंप के पास बड़कापारा में नल जल योजना के तहत पानी टंकी बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में शव को डालकर दफन कर दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मामले में 5 आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, दो अन्य फरार हैं।

    आरोपियों ने जिस तरह से पानी टंकी के नीचे शव को दफन किया था, उससे उन्हें पकड़े जाने का भय नहीं था। आरोपियों ने शव को दफन कर फाउंडेशन तैयार कराया। ऊपर नल जल योजना की पानी टंकी बना दी थी। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में ठेकेदार के सहयोगी टूट गए और गुनाह कबूल कर लिया। ठेकेदार अभिषेक पांडेय फरार बताया गया है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleकवर्धा में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या और बेटी की धारदार हथियार से कर दी हत्या, फिर खुद खा लिया जहर
    Next Article एमपी समेत तीन राज्यों की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार:हॉक फोर्स ने घेराबंदी कर पकड़ा, नक्सलियों ने छुड़ाने के लिए की 40 राउंड फायरिंग
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Demo
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.