ख़बर
दुकान में ग्राहक की मौत, काल बनकर आई गाड़ी

बलौदा : हरदीविशाल में तेज रफ्तार मालवाहक माजदा वाहन सड़क किनारे दुकान के अंदर जा घुसी। हादसे में किराना दुकान के पास खड़े युवक की दबने से मौत हो गई। वहीं दुकान में सामान लेने आया युवक और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के स्वजन और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। करीब 11 घंटे के बाद शाम को चक्काजाम समाप्त हुआ। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बलौदा कोरबा मुख्यमार्ग में ग्राम हरदीविशाल स्कूल के पास राकेश मनहर के किराना दुकान में कोरबा तरफ सामान लेकर जारी वाहन क्रमांक सीजी 04 पीपी 8312 अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। उस समय राकेश अपने दुकान में फोटो कापी कर रहा था, जिसके कारण बाल बाल बच गया।




