ख़बर
देखती रह गई पुलिस, पिट गए विधायक जी

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट हो गई. दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक को तमाचा जड़ दिया. इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला… प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव को लेकर बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह और सदर विधायक योगेश वर्मा में कहासुनी हुई थी. जिसको लेकर आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसी बीच तमतमाए अवधेश सिंह ने सरेआम पुलिसवालों के सामने विधायक योगेश वर्मा पर हाथ छोड़ दिया. इसके बाद दूसरे वकीलों ने भी विधायक को घेर लिया और मारपीट की.




