Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, April 10
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर राष्ट्रीय

    फिरोजाबाद में पुलिस पर पथराव-आगजनी:

    Akash TimesBy Akash Times22/06/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    फिरोजाबाद में बंदी की मौत के बाद बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर खड़ी बाइकों में आग लगा दी। एम्बुलेंस तोड़ दी।

    उग्र भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पथराव कर रहे लोगों को पुलिस ने सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा। हवाई फायरिंग की। घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

    विरोध बढ़ता देख आसपास के 5 थानों से पुलिस बुला ली गई है। SP समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    SSP सौरभ दीक्षित का कहना है- अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जिन्होंने कानून को हाथ में लिया है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर चौराहे की है।

    एम्बुलेंस और वाहनों में तोड़फोड़
    पुलिस ने बताया-नगला पचिया निवासी आकाश सिंह (28) को 2 दिन पहले चोरी के मामले में जेल भेजा था, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घर जाते समय परिजनों ने थाना दक्षिण के हिमायूंपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे।

    जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव कर दिया। उग्र भीड़ को रोकने के पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को आग लगा दी। एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ कर दी।

    हालात बेकाबू, 10-15 लोग हिरासत में
    प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- रात 8 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। हालात बेकाबू हो गए हैं। पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई लोगों को चोटें आई हैं। लोग जान बचाने के लिए घरों में घुस गए। पुलिस खींचकर लोगों को घर से बाहर लाई और जमकर पीटा। 10-15 लोगों को हिरासत में लिया।

    गुरुवार रात बिगड़ी थी बंदी की तबीयत
    जेल सुप्रीटेंडेंट एके सिंह ने बताया-19 जून को चोरी के मामले में उसे जेल लाया गया था। गुरुवार रात उसकी तबीयत खराब हुई थी। डॉक्टरों ने जेल में उसे दवा दी, वह ठीक हो गया था। शुक्रवार सुबह 5 बजे अचानक फिर उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleममता की मोदी को तीनों क्रिमिनल कानूनों को लेकर चिट्ठी:
    Next Article बलौदाबाजार हिंसा…
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.