ख़बर

बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग में बारिश:रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल;अगले 48 घंटे मौसम में बदलाव के आसार नहीं

छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। लगातार प्रदेश के कई जिलों में दिन में धूप और शाम को बारिश या बादल छा रहे हैं। आज भी प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी और अंधड़ का अलर्ट है। बीजापुर केकुछ इलाकों में बारिश भी हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 20 मई तक बादल गरजने और गरज-चमक के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान कोरबा में 43.8 डिग्री रहा।

बीजापुर जिले के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है।
बीजापुर जिले के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है।

आज यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।
छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

रायपुर में सुबह से बादल छाए

गुरुवार को रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम होने के कारण दिन का तापमान 39.7 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 28.5 डिग्री रहा। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री क रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में सुबह से बादल छाए है। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बस्तर संभाग के जिलों में 18, 19 और 20 मई को यानी तीन दिन हल्की बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button