ख़बर

बिलासपुर में बीजेपी नेता के पोस्ट से बवाल:नवधा रामायण में शामिल कांग्रेस नेताओं को लेकर वॉट्सऐप पर कमेंट; थाने का घेराव, कार्रवाई की मांग

बिलासपुर जिले के रतनपुर में आयोजित नवधा रामायण में शामिल हुए कांग्रेस विधायक और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी पर हंगामा मच गया। इससे नाराज लोगों ने गुरुवार रात नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया।

रतनपुर में नवधा रामायण में कांग्रेस के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ ही बीजेपी पार्षद हकीम मोहम्मद, महंत दिव्य कांत दास, नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव समेत कई लोग पहुंचे थे। आयोजन समिति के साथ ही अन्य लोगों ने उनकी तस्वीरें भी ली थीं। सोशल मीडिया पर उन्हीं तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

कांग्रेस-भाजपा नेताओं के फोटो वायरल कर कसा तंज।
कांग्रेस-भाजपा नेताओं के फोटो वायरल कर कसा तंज।

फोटो शेयर कर लिखा- आज भी मुगलों के औलाद व जयचंद की कमी नहीं
गुरुवार को भाजपा नेता रोहिणी बैसवाड़े ने कविता के साथ आपत्तिनजक टिप्पणी करते हुए नेताओं की तस्वीर को वाट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दिया है। साथ ही लिखा है कि आज भी मुगलों की औलाद व जयचंद की कमी नहीं। इस टिप्पणी को लेकर नवधा रामायण आयोजन समिति और मोहल्ले के लोगों में बवाल मच गया।

जिसके बाद भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर ही सफाई देते हुए लिखा कि इस पोस्ट को बनाने वाले के लिए मैंने लिखा है। किसी अतिथि और किसी अन्य व्यक्ति के लिए नहीं। अतिथिगण इसे अपने ऊपर न लें।

आयोजकों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
आयोजकों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

नाराज लोगों ने किया थाने का घेराव, कार्रवाई की मांग
इसके बाद गुरुवार रात को आयोजन समिति और इलाके के लोगों ने रतनपुर थाने का घेराव कर दिया। लोगों ने मांग की कि इस तरह से भड़काऊ और सांप्रदायिक पोस्ट करने वाले रोहिणी बैसवाड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों ने कहा कि रोहिणी बैसवाड़े पहले भी इस तरह के भड़काऊ पोस्ट कर चुके हैं, जिससे माहौल बिगड़ता है।

घेराव करने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस और थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने की शिकायत की गई है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button