Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, April 13
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    सौम्या चौरसिया की तीसरी बार भी जमानत खारिज:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कहा था-बच्चे छोटे हैं; 16 महीने से जेल में है निलंबित अफसर

    Akash TimesBy Akash Times28/08/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोल स्कैम केस में सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। सौम्या ने इस बार सुप्रीम कोर्ट से निलंबित IAS रानू साहू और सुनील अग्रवाल की जमानत को आधार बनाया था। सौम्या करीब 16 महीने से जेल में बंद हैं।

    ये तीसरी बार है, जब हाईकोर्ट से सौम्या की जमानत खारिज की गई है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। इससे पहले कोल स्कैम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट भी याचिका खारिज कर चुका है। कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर उन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

    सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट में रानू साहू और सुनील अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत को आधार बनाया था।

    कोल लेवी मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश को आधार बनाया गया। साथ ही आग्रह किया गया कि, आवेदिका के बच्चे छोटे हैं। करीब डेढ़ साल से वह जेल में है। मामले की सुनवाई में लंबा समय लगना है। ऐसे में उन्हें जमानत दे दी जाए।

    पिछली कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया पूर्व CM भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं। उन्हें कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं।

    ED ने छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले में 500 करोड़ रुपए की अवैध उगाही को लेकर जांच शुरू की थी। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। वसूली के लिए नियमों में बदलाव किया गया था। इस लेवी से हासिल राशि से चल-अचल संपत्तियां अर्जित की गईं, जिनमें कई बेनामी भी हैं।

    ED ने इस मामले में सूर्यकांत तिवारी, कोल वॉशरी संचालक सुनील अग्रवाल, IAS समीर बिश्नोई, IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत अन्य को अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया था। ED का आरोप है कि ये स्कैम करीब 500 करोड़ रुपए का था।

     

    1. कवासी लखमा, विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री
    2. देवेंद्र यादव, विधायक
    3. अमरजीत भगत, पूर्व खाद्य मंत्री
    4. बृहस्पत सिंह, पूर्व विधायक
    5. गुलाब कमरो, पूर्व विधायक
    6. शिशुपाल सोरी, पूर्व विधायक
    7. चंद्रदेव प्रसाद राय, पूर्व विधायक
    8. यूडी मिंज, पूर्व विधायक
    9. समीर विश्नोई, निलंबित IAS
    10. रानू साहू, निलंबित IAS
    11. सौम्या चौरसिया, पूर्व उप सचिव, सीएम कार्यालय
    12. संदीप कुमार नायक, सहायक खनिज अधिकारी
    13. शिवशंकर नाग, खनिज अधिकारी
    14. सूर्यकांत तिवारी, कोल कारोबारी
    15. मनीष उपाध्याय
    16. रौशन कुमार सिंह
    17. निखिल चंद्राकर
    18. राहुल सिंह
    19. पारिख कुर्रे
    20. मोइनुद्दीन कुरैशी
    21. वीरेंद्र जायसवाल
    22. रजनीकांत तिवारी
    23. हेमंत जायसवाल
    24. जोगिंदर सिंह
    25. नवनीत तिवारी
    26. दीपेश टांक
    27. देवेंद्र डडसेना
    28. राहुल मिश्रा
    29. रामगोपाल अग्रवाल, तत्कालीन कोषाध्यक्ष, कांग्रेस
    30. राम प्रताप सिंह, तत्कालीन प्रवक्ता, कांग्रेस
    31. विनोद तिवारी, पीईपी
    32. इदरीश गांधी, पीईपी
    33. सुनील कुमार अग्रवाल
    34. जय
    35. चंद्रप्रकाश जायसवाल
    36. लक्ष्मीकांत तिवारी

     

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleरीजनल दफ्तर के बाहर SSB कॉन्स्टेबल ने मारी गोली:छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान दी जान, 2 दिन पहले CRPF जवान ने किया था सुसाइड
    Next Article रायपुर में पैसों को लेकर BJP नेता आपस में भिड़े,VIDEO:सड़क पर तड़ातड़ जड़े तमाचे, 8 लोगों पर FIR, दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.