Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    सरकारी नौकरी के नाम पर 2 दर्जन बेरोजगारों को लगाया करोड़ो का चूना

    Akash TimesBy Akash Times03/09/2024Updated:03/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। राजधानी रायपुर में दो दर्जन से ज्यादा बेरोजगारों को नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। प्रमुख आरोपी शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मचारी है, उसी के कहने पर तीनों मिलकर ठगी की घटना को अंजाम दिया करते थे। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। घटना न्यू राजेंन्द्र नगर थाना क्षेत्र की है।

    ये है मामला

    दरअसल, पीड़िता देवकी ध्रुव ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सांकरा जिला धमतरी की निवासी है। 1 वर्ष पूर्व जिला धमतरी के सिहावा नगरी में एक कार्यक्रम के दौरान प्रार्थिया की मुलाकात स्वयं शर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने प्रार्थिया को अपना परिचय इंटक का कार्यकर्ता बताया और एप्रोच के आधार पर सरकारी नौकरी लगवाना बताया था। दोनों के बीच फोन में बात होती रहती थी जिस पर प्रार्थिया को स्वयं शर्मा के बातों पर विश्वास हो गया। पीड़िता अपने जीजा शिव नेताम के साथ प्रोग्रेसिव पाईंट लालपुर स्थित स्वयं शर्मा के ऑफिस में जाकर स्वयं शर्मा एवं प्रीति शर्मा से मिली। दोनों ने रेलवे विभाग में नौकरी लगाने का आश्वासन देकर 1,50,000 रूपये की मांग किये। प्रार्थिया 50,000 रू नगदी प्रीति शर्मा को दी और 25 अप्रैल को फोन पे के माध्यम से प्रीति शर्मा के खाते में 40,000 रूपये ट्रांसफर की।

    अलग अलग विभाग में नौकरी लगाने का झांसा

    प्रीति शर्मा एवं स्वयं शर्मा प्रार्थिया को आश्वासन दिये कि एक सप्ताह में रेल्वे विभाग में सुपरवाईजर के पद पर नौकरी लग जायेगी। उसके बाद दोनों प्रार्थिया का फोन उठाना बंद कर दिये, जिस पर प्रार्थिया कई बार उनके आफिस आयी किन्तु दोनों ऑफिस में नहीं मिलते थे। 1 सितम्बर को पीड़िता द्वारा फिर से दूसरे के फोन से फोन करने पर प्रीति शर्मा बोली कि पैसा वापस नही करूंगी जो करना है कर लो। इसी तरह स्वयं शर्मा एवं प्रीति शर्मा द्वारा देवचरण मानिकपुरी निवासी ग्राम देवझार अहिवारा दुर्ग सहित अन्य लगभग 20 लोगों को अलग-अगल विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ो रूपये ठगी करना पाया गया। प्रार्थियों की रिपोर्ट पर स्वयं शर्मा एवं प्रीति शर्मा के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 352/24 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कर तलाश की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। आरोपी भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा व प्रीति शर्मा को पकड़कर पूछताछ करने पर खमतराई रायपुर निवासी श्याम सुंदर राव शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी के कहने पर उसके साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम दिए थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 1 नग मोबाइल फोन जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

    गिरफ्तार आरोपी

    901. भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा पिता कौशल शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम तूता सेक्टर 23 बी.एस.यु.पी. कॉलोनी मकान नंबर 62 व 63 थाना अभनपुर जिला रायपुर। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।

    02. धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा पिता कैलाश वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी शंकरपुर वार्ड नंबर 07 थाना चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।

    03. श्याम सुंदर राव पिता कामेश्वर राव उम्र 50 वर्ष निवासी सन्यासी पारा सोलापुरी माता मंदिर के पास थाना खमतराई जिला रायपुर।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleअवैध संबंध के शक में बर्बाद हुआ परिवार, पत्नी की चापड़ से काटकर हत्या, पति ने की आत्महत्या
    Next Article युवक के खाते में अचानक जमा हुआ 257 करोड़ रुपए, बैंक कर्मियों के फुले हाथ-पांव
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.