ख़बर

350 रुपये के लिए कत्ल

सिकटा: बिहार के सिकटा थाने के बेहरी बनकटवा गांव के 11 साल के बच्चे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बबलू की हत्या उसके दो दोस्तों ने की थी। दोनो दोस्त उसके ही गांव के रहने वाले थे। हत्या के पीछे की वजह जुए में जीते हुए चंद रुपये थे। हत्या का कारण सामने आने के बाद से गांव वाले हक्के बक्के हैं। सिकटा थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि बबलू ने गांव के ही अपने दो दोस्तों के साथ जुआ खेला था। जुए में बबलू नें 15 साल के अपने दोस्त से 350 रुपये जीत लिए थे। इन्ही पैसों के लिए दोनो नाबालिगों ने बबलू की हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button