4 यात्री गाड़ी निरस्त, शिवनाथ बिलासपुर से
अकलतरा में मालगाड़ी दुर्घटना के कारण शुक्रवार को कोरबा से छूटने वाली 4 यात्री गाड़ी निरस्त कर दी गई। शिवनाथ एक्सप्रेस को कोरबा की बजाय बिलासपुर से चलाया जाएगा सुबह 6:35 में हसदेव एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई। सुबह 6 बचकर 50 मिनट में कोरबा रायपुर लोकल यात्री गाड़ी चलाई गई। 8:15 में कोरबा रायपुर, दोपहर 1:35 गेवरा रोड बिलासपुर यात्री गाड़ी निरस्त रही। सबसे ज्यादा परेशान 11:35 में कोरबा से छत्तीसगढ़ रवाना होने वाले गाड़ी के यात्री परेशान हुए। इस यात्री गाड़ी को बिलासपुर से रवाना किया गया।ऐसे यात्री, जिनका छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में टिकट कंफर्म था, उन्हें रेलवे के द्वारा उपलब्ध कराई गई 2 बसों से बिलासपुर रवाना किया गया। अनारक्षित यात्री भी इस बस से बिलासपुर रवाना हुए। सुबह 11:15 पर आने वाली लिंक एक्सप्रेस दोपहर 3:00 बजे चांपा पहुंची, इसके यहां 4:00 बजे तक पहुंचने की संभावना बताई गई है। कोरबा से विशाखापट्टनम जाने वाली लिंक एक्सप्रेस के छूटने का निर्धारित समय तय नहीं किया गया है। शाम 6:35 पर कोरबा से शिवनाथ जाने वाली यात्री गाड़ी को बिलासपुर से रवाना किया जाएगा। इसी तरह रात 9:30 में कोरबा बिलासपुर लोकल के छूटने की कोई आधिकारिक घोषणा रेलवे के द्वारा नहीं की गई है। शुक्रवार की रात मे लिंक एक्सप्रेस रात 1:30 बजे रवाना की गई। सबसे ज्यादा परेशान इस ट्रेन के यात्री शुक्रवार की रात को हुए। हालांकि कोरबा रेलखंड के कमर्शियल इंस्पेक्टर श्री मुंजाल के द्वारा यात्रियों के लिए कोरबा प्लेटफार्म में स्थिति स्टॉल को चालू कराया गया था, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो।