Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, June 6
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    छत्तीसगढ़ के जंगलों में दो दिन में 734 अग्नि हादसे:वन विभाग ने नशेड़ी और असामाजिक तत्वों को बताया जिम्मेदार; जन जागरूकता अभियान चलाएंगे

    Akash TimesBy Akash Times05/05/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मई महीने की भीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ के जंगल भी धधक रहे हैं। प्रदेश के जंगलों में बीते दो दिन में आग लगने की 734 घटनाएं हुई हैं। पिछले पांच महीने में यहां के जंगलों में 14 हजार से ज्यादा जगहों पर आग लगी है। वन विभाग के अधिकारी आग लगने की वजह नशेड़ी और असामाजिक तत्वों को बता रहे हैं।

    ​​​​​अधिकारियों का कहना है कि जंगलों में आग की बड़ी वजह यही है। इसके अलावा जंगल घूमने पहुंच रहे पर्यटकों की जलती सिगरेट से भी आग लग रही है। विभाग के अधिकारी इसे लेकर जन जागरूकता अभियान चलाने की बात कह रहे हैं। इससे समाज प्रमुखों को भी जोड़ा जाएगा। वे अपने समाज के लोगों से जंगलों में आग न लगाने की अपील करेगे।

    बस्तर के जंगलों में 4 महीने में 564 स्थानों पर आग लगी। वहीं, नारायणपुर के जंगलों में 511 जगहों पर आग लगी।
    बस्तर के जंगलों में 4 महीने में 564 स्थानों पर आग लगी। वहीं, नारायणपुर के जंगलों में 511 जगहों पर आग लगी।

    कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग कर रहे वन विभाग के अधिकारी

    वन विभाग के अधिकारी जंगलों में लगने वाली आग की मॉनिटरिंग सैटेलाइट, फायर वॉचर, बीट प्रभारी और समिति की मदद से कर रहे है। आग लगने की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम की ओर से फौरन ़संबंधित बीट प्रभारियों को सूचना दी जाती है और आग बुझाने का कोशिश की जाती है।

    अधिकारियों के अनुसार कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बर- 18002337000 पर आग लगने की सूचना दे सकता है।

    PCCF वाइल्ड लाइफ सुधीर अग्रवाल ने कहा- अधिकारियों को जंगलों की अग्नि सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
    PCCF वाइल्ड लाइफ सुधीर अग्रवाल ने कहा- अधिकारियों को जंगलों की अग्नि सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

    वनकर्मियों के अलर्ट मोड पर रखा गया है

    PCCF वाइल्ड लाइफ सुधीर अग्रवाल ने दैनिक भास्कर से कहा सभी अधिकारियों को जंगलों की अग्नि सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं, उन्हें अलर्ट मोड पर रखा गया है। कहा गया है कि वे कर्मचारियों, वन सुरक्षा समितियों, वन सुरक्षा श्रमिक और अग्नि प्रहरियों के साथ अग्नि हादसों को लेकर सजग रहें और लगातार सक्रिय रहें।

    वन क्षेत्रों में जहां कहीं भी धुआं दिखे, वहां पहुंच कर फौरन आग बुझाई जाए। वन प्रबंधन समितियों को सक्रिय जवाबदारी दी जाए। अग्रवाल के अनुसार इस बार आगजनी की घटनाएं पिछले साल की तुलना में कम हो रही है।

    जनवरी से मई माह तक बीजापुर के जंगलों में 2228 जगहों पर आग लगी है।
    जनवरी से मई माह तक बीजापुर के जंगलों में 2228 जगहों पर आग लगी है।

    सबसे ज्यादा बस्तर के इन जिलों के जंगलों में लगी आग

    वन विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा आग बीजापुर के जंगलों में लगी आग। जनवरी से अब तक बीजापुर के जंगलों में 2228 स्थानों पर आग लगी है। वहीं, सुकमा के जंगलों में 1673 तो बस्तर के जंगलों में 564 स्थानों पर आग लगी है। नारायणपुर के जंगलों में 511 स्थानों पर आग लगने की खबर सामने आई।

    महुआ-तेंदूपत्ता के कारण आगजनी

    जंगलो में आग लगने की एक बड़ी वजह महुआ और तेंदूपत्ता संग्रहण है। वन क्षेत्र से सटे गांवों के ग्रामीण जंगल में महुआ बीनने जाते हैं। पेड़ से गिरे महुआ फूल के पत्तों से ढके होने की वजह से वे सूखे पत्तों में आग लगा देते हैं। इसी तरह से कई बार तेंदूपत्ता बीनने वाले लोग जंगल में जलती बीड़ी फेंक देते हैं, जिसके चलते सूखे पत्ते तेजी से जलते हुए जंगल में फैल जाते हैं।

    जंगलो में आग लगने की एक बड़ी वजह महुआ और तेंदूपत्ता संग्रहण है।
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकश्मीर में आतंकी हमला, एयरफोर्स जवान शहीद:पुंछ में सुरक्षाबलों के वाहनों पर 4 आतंकियों ने फायरिंग की, जंगल में भागे; सर्च ऑपरेशन जारी
    Next Article Tulsi Puja Niyam: घर में फैल गई है नेगेटिव एनर्जी, तो रोजाना करें इस चालीसा का पाठ
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.