Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, April 13
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    छत्तीसगढ़ में हजारों विद्यालय बंद करने की तैयारी

    Akash TimesBy Akash Times19/08/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। प्रदेश में चल रही युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का पूरे प्रदेश में विरोध शुरू हो गया है। अनेको शिक्षक संगठन इस मुद्दे को लेकर एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले के सभी संघ एकजुट होकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के निवास पहुँचकर इस प्रक्रिया पर रोक लगाने ज्ञापन सौंपा एवं इस प्रक्रिया की ढेरों खामियां और होने वाले नुकसान से मंत्री को अवगत कराया।इस संबंध में छत्तीसगढ़ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष डॉ. गिरीश केशकर ने बताया कि प्रदेश में युक्तियुक्तकरण स्कूलों को मर्ज करने के नाम पर हजारों की संख्या में विद्यालय बंद करने की तैयारी चल रही है। पूर्व में भी वर्ष 2008 में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया अपना कर लगभग 4 हजार सरकारी स्कूल प्रदेश में बंद किये गए थे इस बार भी 3 हजार से ऊपर स्कूल बंद करने की तैयारी है जो प्रदेश के शिक्षकों एवं बच्चों के हित में बिल्कुल भी नहीं है। केशकर ने बताया कि प्रदेश में बच्चों के जन्मदर में कोई अप्रत्याशित गिरावट नहीं आयी है जिससे स्कूल बंद करना पड़े। अगर स्कूल बंद किये जाते हैं तो एक तरफ बच्चों को प्राइवेट स्कूल में एडमिशन लेने विवश होना पड़ेगा वहीं 20 साल से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों के पदोन्नति के पद समाप्त होंगे जिससे शिक्षकों के मन में निराशा पनपेगी और शिक्षा गुणवत्ता प्रभावित होगी। अगर युक्तियुक्तकरण किया ही जाना है तो उसके पहले सरकार राज्य में प्राचार्य से प्रारंभ कर सहायक शिक्षक का क्रमशः प्रमोशन करे, स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ करे। उसके बाद यदि आवश्यकता पड़ती है तो प्राथमिक और माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के पद को बिना प्रभावित किये पर्याप्त संख्या में कक्षावार एवं विषयवार शिक्षक की व्यवस्था करे। युक्तियुक्तकरण की यह प्रक्रिया शिक्षा, शिक्षक एवं विद्यार्थी किसी के हित में नहीं है। शासन स्कूल बंद करने का रिकार्ड न बनाए। शिक्षक संगठनों का कहना है कि यदि सरकार इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक नहीं लगाती है तो आने वाले समय मे प्रदेश के शिक्षक राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति पर विचार करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर जिले की 18 शराब दुकानों में राज्य स्तरीय अधिकारियों की टीम ने दबिश देकर की जांच-पड़ताल, मिल रही थी लगातार शिकायतें
    Next Article बंदी की मौत, जेल अफसरों पर परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.