बिहार bihar news। सुपौल के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस की 12 वीं एवं 15 वी बटालियन में ट्रेनिंग के लिए आए लगभग 250 जवान रविवार को अचानक बीमार हो गए। बीमार जवानों का वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि रविवार की दोपहर का खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। जवानों को उल्टी और दस्त होने लगे। bihar रात नौ बजे तक लगभग 250 जवान अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे। वहीं इसके साथ-साथ भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार और वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जबानों से उनका हाल चाल जाना। जवानों की भीड़ के बीच एक ट्रेनी जवान मुकेश कुमार ने बताया कि लगातार ट्रेनिंग के दौरान खाना खराब मिल रहा था और इस खाने का लगातार जवानों के द्वारा विरोध किया जा रहा था। आज खाना खाने के बाद ट्रेनिंग कर रहे जवानों की तबीयत बिगड़ने लगी।

