Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 9
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    अनवर ढेबर पर कर्मचारी के घर गहने-पैसे चोरी का मामला:एक आरोपी ने का कोर्ट में सरेंडर, वीडियो कॉल में ऑर्डर देकर तोड़वाए थे ताले

    Akash TimesBy Akash Times28/08/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर पर अपने पूर्व कर्मचारी के घर चोरी करने का आरोप है। रायपुर की पुरानी बस्ती पुलिस ने अनवर ढेबर समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से एक आरोपी आसिफ अहमद खान उर्फ पापा ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट से पुलिस को एक दिन की रिमांड मिली थी।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी आसिफ अहमद ने रिमांड में पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे कर्मचारी के घर के अंदर घुसे थे, लेकिन उसके पास चोरी की गई संपत्ति और दस्तावेज नहीं हैं। वह चोरी के बाद से फरार था। आसिफ की बुधवार को एक दिन की पुलिस रिमांड खत्म हो गई। पुलिस इसे फिर एक बार कोर्ट में पेश करेगी।

    आरोपी आसिफ अहमद खान उर्फ पापा ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

    पुरानी बस्ती थाने में 28 जुलाई को मुंबई निवासी इरफान मेघजी ने FIR दर्ज कराई। आरोप लगाया है कि वह 2016 में अनवर ढेबर के प्रोजेक्ट ढेबर बिल्डकॉन में काम करने के लिए आया था। उसे 2018 में भाठागांव स्थित ढेबर सिटी लोटस टावर में परिवार सहित रहने के लिए फ्लैट दिया गया था।

    दिसंबर 2023 में इमरान काम छोड़कर मुंबई चला गया, लेकिन मेरा सामान फ्लैट में ही रखा था। इमरान ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च की दोपहर ढेबर सिटी से एक स्टाफ ने उसे कॉल किया। जानकारी मिली कि मेरे घर में 3-4 लोग ताला तोड़कर घुसे हैं। पूछने पर पता चला कि सोहेल, पापा, निखिल खत्री मौजूद हैं, जबकि अनवर ढेबर वीडियो कॉल पर हैं।

    आरोप है कि अनवर ने कॉल पर कहा कि घर में किसी भी हाल में घुसो, ताला तोड़ना पड़े तो तोड़ दो और जो भी सामान हो ले आओ। इसके बाद इमरान 15 अप्रैल को फ्लैट पर लौटा तो पता चला कि उसकी पत्नी की 6 सोने की नथनी, 18-20 हजार रुपए कैश, उसके निजी दस्तावेज, बच्चों के स्कूल सर्टिफिकेट गायब थे।

    इमरान मेघजी ने दूसरी FIR सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। इसमें अनवर ढेबर के साथ ही उसके बेटे शोएब ढेबर और जुनैद ढेबर और एक अन्य को आरोपी बनाया गया है। इमरान ने बताया कि वह ढेबर के प्रोजेक्ट में सुपरवाइज़र के तौर पर काम करता था। जब वह काम छोड़कर चला गया तो उसे डरा-धमकाकर बुलाया गया।

    चारों आरोपियों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इमरान ने यह भी आरोप लगाया है कि धमकी देकर उससे किसी लड़की की साइबर स्टॉकिंग कराई गई। आरोप है कि लड़की के मोबाइल से जानकारी निकलवाने के लिए छेड़छाड़ की गई।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबालोद में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत:कान में एयरफोन लगाकर क्रॉस कर रहा था पटरी, कुचलते निकल गई पैसेंजर गाड़ी
    Next Article छत्तीसगढ़ में रेप से गभर्वती हुई युवती:शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर किया इनकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.