Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 16
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने DGP से की मुलाकात:भूपेश बघेल के काफिले पर हमले और लाठीचार्ज की शिकायत, सभी जिले में सीएम-गृहमंत्री का पुतला भी जलाएंगे

    Akash TimesBy Akash Times29/08/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला और भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में गुरुवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी अशोक जुनेजा से मिला। इन घटनाओं की जांच की मांग की।

    भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और 150 से ज्यादा कांग्रेसियों पर एफआईआर के विरोध में भी कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करेगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

    विधायक देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के युवाओं को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने 24 अगस्त को दुर्ग में एक दिन का धरना प्रदर्शन आयोजित किया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उस प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। वो भिलाई तीन स्थित अपने आवास से दोपहर एक बजे निकले थे।

    रास्ते में सिरसा गेट के पास बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन के लोग विशेष संप्रदाय के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सुरक्षा अधिकारी का आरोप है कि, पूर्व सीएम के काफिले को सिरसा गेट पर प्रदर्शनकारियों ने रुकवा लिया।

    जब वो गाड़ी से उतर प्रदर्शनकारियों से बात करने गए, तो अभद्र नारे लगाने लगे। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका तो धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने पूर्व सीएम को सुरक्षित तरीके से उनकी गाड़ी में बैठाया और वहां से दुर्ग के लिए रवाना हो गए।

    दो दिन पहले भिलाई में भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। धरना स्थल से सभी को खदेड़ा गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिससे जामुल थाना प्रभारी की नाक पर चोट आई थी।

    इस बीच भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए लिखा कि, एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें। सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे ही कीजिएगा कि भविष्य में आंख मिला सकें।

    दरअसल, मंगलवार को भिलाई सिरसा गेट के पास जमा होकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से सभी भिलाई-3 थाना घेरने जाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। दुर्ग एसपी के मुताबिक बिना परमिशन कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में 9 दिन से धरने पर विधायक तुलेश्वर मरकाम:सरपंचों पर FIR के विरोध में प्रदर्शन; कहा- गलत तरीके की गई कार्रवाई
    Next Article रायपुर में बलवा के दौरान युवक ने कपड़े उतारे,VIDEO:महिलाओं को किए भद्दे इशारे, जन्माष्टमी पर चाकू-डंडे से दो पक्षों ने एक-दूसरे पर किए वार
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.