Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Sunday, April 19
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    लाखों का हाईवा और कार चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार

    Akash TimesBy Akash Times31/08/2024Updated:31/08/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    . रायपुर। प्रार्थी बलबीर सिंह पन्नू ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर में रहता है तथा राजपूत कन्सट्रक्शन श्याम नगर मंे मैनेजर के पद पर कार्य करता है। प्रार्थी के द्वारा हाईवा, जे0सी0बी0 आदि वाहनों एवं मशीनो का देख-रेख किया जाता है। दिनांक 21.08.2024 को हाईवा क्रमांक सी जी/04/जे सी/4840 का चालक अजय कुमार यादव काम करके वाहन को छोकरा नाला तेलीबांधा स्थित एम.एस. पेट्रोल पंप के पास शाम 04.00 बजे करीबन खडी कर चाबी को श्याम नगर के ऑफिस में छोडकर चला गया। दिनांक 22.08.2024 को दोपहर 01.30 बजे चालक अजय कुमार यादव उक्त स्थान पर जाकर देखा तो हाईवा वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था, आसपास पता तलाश किया किंतु पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर उक्त हाईवा वाहन को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 565/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    हाईवा वाहन चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा (अपुअ), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके चालक सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। तरीका वारदात के आधार पर वाहन चोरी के पुराने आरोपियों की पतासाजी करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

    इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी को धनसूली विधानसभा निवासी तेजेन्दर पाल सिंह के रूप में चिन्हांकित कर उसकी पतासाजी करते हुए तेजेन्दर पाल सिंह को पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार तेजेन्दर पाल सिंह से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य 02 साथी सतनाम सिंह बैस एवं मनीष यदु के साथ मिलकर हाईवा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी सतनाम सिंह बैस एवं मनीष यदु की भी पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों से वाहन चोरी की अन्य घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा दिनांक 13.08.24 को थाना माना क्षेत्र के 21 ब्लॉक माना स्थित नहर पार से ईको वाहन क्रमांक सी जी/04/के यू/5567 को भी चोरी करना तथा वाहन की पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहन में नंबर प्लेट बदलकर उपयोग करना बताया गया। उक्त वाहन में प्रार्थी संजय ठाकुर की रिपोर्ट पर थाना माना में अपराध क्रमांक 364/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की हाईवा क्रमांक सी जी/04/जे सी/4840 तथा इको वाहन क्रमांक सी जी/04/के यू/5567 कीमती लगभग 15,00,000/-रूपये (पन्द्रह लाख रूपये) जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी सतनाम सिंह बैस पूर्व में हाईवा वाहन चोरी के प्रकरण में थाना मंदिर हसौद से तथा आबकारी विभाग रायपुर से अवैध शराब के मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है। इसके साथ ही आरोपी तेजेन्दर पाल सिंह पूर्व में पंजाब के जिला मोगा के थाना बाघापुरना से धारा 430, 431 भादवि. के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

    01. तेजेन्दर पाल सिंह पिता हरनेक सिंह उम्र 37 साल निवासी दौतलपुरा थाना कलकला जिला मोगा पंजाब। हाल पता – हाऊसिंग बोर्ड कालोनी धनसूली थाना विधानसभा रायपुर। 02. सतनाम सिंह बैस पिता अमरीक सिंह बैस उम्र 46 साल निवासी हिमायलयन हाईट्स ब्लॉक नंबर 02, मकान नंबर 32 डूमतराई थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 03. मनीष यदु पिता दीपक यदु उम्र 18 साल निवासी गांधी चौक धनसूली थाना विधानसभा रायपुर।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसीएम साय 2 सितंबर को जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त, 70 लाख महिलाओं को मिलेगा तीजा का उपहार
    Next Article बस डिपो के पास गैंगरेप, टिकरापारा की घटना
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.