Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, May 25
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    इससे बड़ा और क्या होगा दर्द : बच्चों को कंधे पर लादे 15 किमी चलकर अस्पताल पहुंचे माता-पिता, डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर लाश को कंधे पर लादकर पहुंचे गांव…

    Akash TimesBy Akash Times07/09/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र के नक्सलगढ़ गढ़चिरौली से हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक दंपती को अपने बेटों की लाश कंधे पर लादकर 15 किलोमीटर पैदल चलकर जब तक अस्पताल पहुंचते, तब तक बेटों की मौत हो चुकी थी. एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर गमजदा माता-पिता बच्चों की लाश को एक बार फिर कंधों पर लादकर पैदल गांव पहुंचे.

    दंपती ने बताया कि उनके बेटों बाजीराव रमेश वेलादी (6) और दिनेश रमेश वेलादी (3) को कई दिनों से बुखार आ रहा था. लड़कों के बीमार पड़ने से ठीक दो दिन पहले परिवार अपने रिश्तेदार के गांव पट्टीगांव में वैध के पास गए. उसने जड़ी-बूटियों के उपचार किए. लेकिन वैद्य का उपचार काम नहीं आया और बच्चों की मौत हो गई.

    इस पर पति-पत्नी पट्टीगांव से बच्चों को कंधे पर लादे पैदल चलते हुए 15 किमी दूर जीमलगट्टा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस नहीं होने की वजह से एक बार फिर दंपती को अपने बेटों के शवों को वापस पट्टीगांव ले जाने के लिए फिर उन्हें कंधे पर लादकर ले जाना पड़ा.

    जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप शिंदे ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों भाइयों की मौत की जानकारी सही है. मौत का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि लड़कों को स्वास्थ्य केंद्र लाने से पहले एक वैद्य के पास ले जाया गया था. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी. हमने एम्बुलेंस सहायता की पेशकश की, लेकिन माता-पिता ने मना कर दिया. घटना की पूरी जांच की जाएगी और एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

    दंपती ने बताया कि बेटे को अस्पताल में मृत घोषित कर लाश ले जाने को कहा गया. उन्हें अस्पताल से कोई एंबुलेंस नहीं मिली. प्राइवेट एंबुलेंस करके घर जाने को रुपये नहीं थे. गांव में सड़क नहीं होने से वहां तक एंबुलेंस वैसे भी नहीं पहुंच पाती है. इसलिए उन्होंने बेटे की लाश को कंधे पर रखकर चलना शुरू कर दिया और 15 किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचे. रात होने की वजह से बेटे का दाह संस्कार अगले दिन किया. रातभर पति-पत्नी अपने बेटों की लाश के पास बैठे रोते रहे.
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleचुनाव की घड़ी में झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, वकीलों को 5000 रुपए वजीफा, पेंशन की दोगुनी, साथ में किया मेडिकल बीमा का प्रावधान…
    Next Article **हाथी ने कुचला महिला को, गंगा राम कोरवा घायल**
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.