Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 8
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    चाचा ने किया बदनाम, तो गुस्से में भतीजे ने किया मर्डर

    Akash TimesBy Akash Times08/09/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंबिकापुर । चाचा की हत्या की मंशा से प्राणघातक हमला करने वाले भतीजे ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस ने सारी प्रक्रिया पूरी कर उसे गिरफ्तार किया। घायल चाचा की मौत भी हो चुकी है। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि हत्या की नीयत से उसने चाचा पर जानलेवा हमला किया था। चाचा द्वारा अकारण गंभीर आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। इससे से वह नाराज था। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा में 12 अगस्त को बलवंत दास पर उसी के भतीजे करम दास ने पीछे से टांगी से वार कर दिया था। घटना के बाद भतीजा भाग गया था। गंभीर रूप से घायल बलवंत दास को अंबिकापुर मेडिकल कालेज से चिकित्सकों ने रायपुर रिफर कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।इधर पुलिस लगातार आरोपित की खोजबीन कर रही थी। आरोपित करम दास द्वारा न्यायालय के समक्ष समर्पण कर दिया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि चाचा और उसका मकान -अगल बगल में ही हैं। घटना दिनांक को वह अपने खेत से काम कर घर वापस आया था। इसी दौरान बलवंत दास उसके घर के बाहर पहुंचा। पौधा उखाड़ देने की बात को लेकर भतीजे के साथ गाली – गलौज करने लगा था तब भतीजा अपने घर के अंदर चला गया। कुछ देर गाली – गलौज करने के बाद चाचा बलवंत दास चला गया था।पहले भी चाचा द्वारा आरोपित पर चोरी का आरोप लगाया गया था।

    इससे गांव में उसकी बदनामी हो रही थी। इसी बात को लेकर बलवंत दास को खोजने भतीजा खेत तरफ गया था। चाचा को खेत तरफ जाता देखकर मौक़े पर जाकर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया था। आरोपित को पुलिस अभिरक्षा से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal: 08 सितंबर, क्या होगा खास आज के दिन, पढ़ें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल
    Next Article बैंक मैनेजर और महिला कैशियर ने रचा षड्यंत्र
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.