Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में डिप्टी कमिश्नर बने शराब कोचिया:सप्ताहभर घूमकर की नकली शराब की डील, पकड़ी 60 पेटी ‘गोवा’; मोतीलाल साहू चला रहा था धंधा

    Akash TimesBy Akash Times11/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में नकली शराब पकड़ी है। 300 लीटर OP (ओवर प्रूव्ड लिक्विड) भी बरामद किया है। इसका इस्तेमाल नकली शराब बनाने में होता था। इसके साथ आरोपियों मोतीलाल साहू और युवराज साहू को भी पकड़ा गया है।

    खास बात यह है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए एक्साइज डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर विकास गोस्वामी खुद कोचिया बने। इसके लिए उन्होंने एक सप्ताह तक अवैध शराब का धंधा करने वाला बने और नकली शराब बेचने वालों को ट्रेस कर उन तक पहुंचे।

    इनमें भरा था नकली शराब बनाने का लिक्विड। जिसे आम भाषा में स्पिरिट कहते हैं।

    डिप्टी कमिश्नर विकास गोस्वामी ने बताया कि, हमें कई दिनों से नकली शराब के काम की जानकारी मिल रही थी। हमें इसे बनाने वालों को पकड़ना था। इसलिए ऑपरेशन प्लान किया गया। वे खुद कोचिया बने और नकली शराब बेचने वालों से संपर्क किया।

    अलग-अलग नंबरों से नकली शराब बनाने वालों से डील की बातचीत की। पकड़े गए आरोपी मोतीलाल साहू से डील होने के बाद उसके पास से 40 पेटी गोवा ब्रांड की नकली शराब जब्त की गई। बिना होलोग्राम वाली ये शराब कार से बरामद की गई।

    इसी तरह मिनी ट्रक से टीम ने 12 पेटी और लावारिस हालत में 8 पेटी नकली शराब बरामद की है। युवराज के पास से नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली 300 लीटर स्पिरिट भी मिली है। इससे 1500 लीटर नकली शराब बनाई जा सकती थी।

    गोवा ब्रांड की नकली शराब बेचने की तैयारी थी। टीम ने नकली होलोग्राम और ढक्कन भी बरामद किए हैं।

    मुखबिरों से आबकारी विभाग के अफसरों को नकली शराब के ट्रांसपोर्ट की जानकारी मिली थी। आसपास के जिलों के गांवों में ये शराब बेचने की तैयारी थी। बारिश के बीच टीम ने नाकेबंदी कर अवैध शराब का धंधा करने वाले आरोपी युवराज को पकड़ा।

    आबकारी विभाग ने दावा किया है, राज्य में यह अपनी तरह की पहली बड़ी कार्रवाई है। अवैध शराब को तैयार करने वाली चीजें, खाली बोतल, ढक्कन भी मिले हैं। मोतीलाल साहू और युवराज साहू दोनों को आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

    60 पेटी नकली शराब जब्त की गई। इसकी पैकिंग इस तरह से की गई थी कि असली-नकली में अंतर करना मुश्किल था।
    60 पेटी नकली शराब जब्त की गई। इसकी पैकिंग इस तरह से की गई थी कि असली-नकली में अंतर करना मुश्किल था।

    नकली शराब मोतीलाल साहू के पास से बरामद की गई। इसमें शराब की पैकेजिंग ब्रांडिंग कुछ इस तरह से थी कि लोग असली-नकली में फर्क नहीं कर पाते। आबकारी विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह शराब खुले तौर पर गांव-गांव में बेचने की तैयारी थी । इस शराब को पीने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती थीं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleराधिका खेड़ा ने भेजा नोटिस, भूपेश-बैज को चैलेंज:रायपुर में कहा- मां की कंपनी को सरकार ने पेमेंट किया, सबूत दें तो छोड़ दूंगी राजनीति
    Next Article लगातार पांच दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी, इस खास वजह से मिलेगा सभी को अवकाश
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.