Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    हैलो गाइज, गर्लफ्रेंड के कारण जान देने जा रहा… मौत से पहले फेसबुक लाइव पर कहा- गंगा मैया बुला रही, कूद गया फिर बाहर नहीं आया

    Akash TimesBy Akash Times12/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    : हैलो गाइज, सीन देखिए गाइज…एक नंबर सीन है। गंगा मैया मुझे बुला रही है कि तुम आओ। दुनिया सही नहीं है। तुम वहां नहीं रहो। जा रहे हैं गाइज। ये शब्द उस युवक के है, जो इस दुनिया में नहीं है। पटना  में एक युवक ने फेसबुक लाइव आकर गंगा नदी  में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पटना सिटी के रहने वाले अमित कुमार ऊर्फ पिल्लू कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक के शव की तलाश कर रही है। नदी में पानी का बहाव तेज होने की वजह से युवक के शव को तलाशने में दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पूरा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया के गंगा घाट की है। सुसाइड से पहले 28 वर्षीय अमित कुमार यादव उर्फ हटेला ने फेसबुक लाइव आकर अपना दर्द बयान करता है। अमित ने हाथ में सिगरेट लेते हुए फेसबुक लाइव आकर कहता है सीन देखिए गाइज…एक नंबर सीन है। गंगा मैया मुझे बुला रही है कि तुम आओ। दुनिया सही नहीं है। तुम वहां नहीं रहो। जा रहे हैं गाइज। आपलोग खुश रहिए। मेरे पिता वैद्यनाथ यादव, छोटा भाई अनिकेत उर्फ ईशु भी खुश रहेगा।’ अमित परिवार वालों पर आरोप लगा रहा है। कह रहा है कि ‘सबको सिर्फ पैसे से मतलब है, जिससे मेरी लड़ाई होती है। मेरे परिवार वाले उससे ही नजदीकी रखते हैं। मेरे परिवार वाले धमकी देते हैं कि हम तुम्हारी पिटाई करवाएंगे। मूंछ पर ताव देते हुए अमित कैमरे को चेहरे की तरफ करते हुए कहता है कि जाते-जाते चेहरा देख लीजिए। मैं घर का बड़ा बेटा हूं, इसलिए संपत्ति में मेरा हिस्सा भी बनता है। मेरा हिस्सा कोई देना नहीं चाहता है। मांगने पर मेरे साथ मारपीट की गई है। चेहरे से खून भी गिर रहा है। फिर भी कोई दिक्कत नहीं है। हम आत्महत्या कर रहे हैं। धरती पर नहीं रहना है। मैं रहूं या ना रहूं आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए।युवक आगे कहता है हम दुनिया में सिंगल पीस ही हैं। मेरा कोई जोड़ नहीं है, मेरे जैसा दुनिया में कोई पैदा भी नहीं होगा। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए खासकर के मेरे छोटे भाई को। यह कहते हुए वो गंगा नदी में छलांग लगा देता है।अमित ने वीडियो में अपने पिता बैजनाथ यादव और छोटे भाई ईशु पर संपति विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं उसने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लेकर उसे भी दोषी बताया है। इधर, मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और युवक के पिता बैजू प्रसाद यादव ने आत्महत्या की घटना से इनकार करते हुए इसे हादसा बताया है। पिता का कहना है कि अमित गंगा नदी के बीच मे स्थित पेड़ पर चढ़कर फोटो व वीडियो बना रहा था। अचानक उसका पेड़ पर से पैर फिसल गया और वो गंगा नदी में गिरकर डूब गया।
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleजंगल में धड़ पड़ा मिला सिर से अलग, मरने वाले की शिनाख्त नहीं, पुलिस जाँच में जुटी
    Next Article सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी नहीं रहे
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.