Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, April 17
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    Narendra Modi @74: आज पीएम नरेन्द्र मोदी का 74वां जन्मदिन, 8 साल में RSS से जुड़े, 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री और 3 बार प्रधानमंत्री बने, आइए जानते हैं मोदी के 10 साल में 10 साहसिक फैसले जिसने बनाई अलग पहचान- Happy Birthday PM Modi

    Akash TimesBy Akash Times17/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) को अपना जन्मदिन (Narendra Modi Birthday) मना रहे हैं। 74 साल पहले आज ही के दिन नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था। इस खास मौके पर आज पीएम मोदी ओडिशा जाएंगे। यहां वे सुभद्रा योजना लॉन्च करेंगे। मोदी 6 साल की उम्र में ही कांग्रेस की ओर से महागुजरात आंदोलन का हिस्सा बने। फिर 8 साल की उम्र में RSS से जुड़े।7 अक्टूबर 2001 को 51 साल की उम्र में बिना विधायक बने ही मोदी गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने। 24 सालों में 14 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मोदी लगातार 3 बार भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं। उनकी लीडरशिप में BJP पहली बार 303 सीटें जीतने में कामयाब हुई। इसी दौरान एक वक्त 21 राज्यों में ‌BJP या उसके गठबंधन की सरकार बनाने में भी कामयाब हुए। आइए जानते हैं मोदी के 10 साल में 10 साहसिक फैसले जिसने बनाई अलग पहचान…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धियों की अगर चर्चा की जाएगी, तो उसमें सबसे पहले अयोध्या राम मंदिर निर्माण की होगी। मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हुआ। 550 साल के बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया, तो मोदी सरकार ने राम मंदिर निर्माण की दिशा में तेजी से काम किया और 22 जनवरी 2024 को राम लला अपने गर्भगृह में विराज गए। यही नहीं मोदी जी ने अपने कार्यकाल में काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर का निर्माण भी कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआत में साहसिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए द्वारा राज्य को दिए विशेष दर्जे को हटा दिया। धारा 370 से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था। देश में रहते हुए भी वहां का अलग शासन और झंडा हुआ करता था। लेकिन मोदी सरकार के इस फैसले के बाद विशेष दर्जा समाप्त हो गया और उसे केंद्रशासित राज्य बना दिया गया।

    कई वर्षों से भाजपा के एजेंडे में लगे सीएए को लेकर मोदी सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 लाई। इसका मुख्य मकसद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम धर्मों के लोगों भारतीय नागरिकता देना है। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए एक विशेष प्रावधान मौजूद है। यह विशेष रूप से उन कुछ व्यक्तियों के लिए है जो 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश कर चुके हैं और हिंदू या सिख या बौद्ध या जैन या पारसी या ईसाई समुदाय से हैं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleचप्पे -चप्पे पर कैमरे लगने से शहर हुआ और सुरक्षित: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
    Next Article बच्चों ने खाया रतनजोत का बीज, अनान-फनान में ले जाया गया अस्पताल
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.