Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, April 21
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    गणेश झांकी को लेकर राजधानी पुलिस ने जारी किया रोड मैप, शहर के इन इलाकों में वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

    Akash TimesBy Akash Times17/09/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को गणेश झांकी का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस भव्य कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आईं गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ महादेव घाट, खारून नदी में किया जाएगा. लाखों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक इस आयोजन को देखने के लिए जुटेंगे. गणेश झांकी के लिए रायपुर पुलिस ने रोड मैप जारी किया है.

    झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का कारवां शाम से ही राठौर चौक पर एकत्रित होना शुरू हो जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव घाट पहुंचेगा. समारोह के दौरान राठौर चौक, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार और कंकाली तालाब जैसे मुख्य मार्गों से झांकियां गुजरेंगी.

    महादेव घाट विसर्जन स्थल से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पश्चात वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग – भाठागांव- भाटागांव चौक-रिंग रोड-01 होकर होगा.

    झांकी प्रर्दशनी के दौरान मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश और आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. 19 सितंबर को मुख्य गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान जन समुदाय की उपस्थिति की सुरक्षा और आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए चल समारोह मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आवागमन और पार्किग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. समारोह को सूचारू रूप से चलाने के दृष्टिकोण से निम्नलिखित पॉइंट पर से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी और मध्यम माल वाहक वाहनों का 19 से 20 सितंबर तक प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

    1. टाटीबध चौक
    2. ⁠भनपुरी तिराहा
    3. ⁠रायपुरा चौक
    4. ⁠पचपेढ़ी नाका चौक
    5. ⁠संतोषी नगर चौक
    6. ⁠महासमुन्द बेरियर
    7. ⁠विधानसभा रोड व्हीआईपी तिराहा
    8. ⁠कांशीराम नगर चौक
    9. ⁠भाठागांव चौक
    10. ⁠रिंग रोड 01 से शहर की ओर समस्त प्रवेश मार्ग
    11. ⁠रिंग रोड 02 से शहर की ओर सभी प्रवेश मार्ग
    12. जिन वाहनों को बलौदाबाजार मार्ग से बिलासपुर की ओर या महासमुंद की ओर आवागमन करना है वे रिंग रोड़ -03 होकर आवागमन कर सकेंगे.
    13. भिलाई की ओर से आने वाली सभी छोटी वाहन कार जीप आश्रम तिराहा तक ही आ सकेंगे, परन्तु जिन वाहन चालकों को शास्त्री चौक की ओर आना है वे रिंग रोड 01 से होकर रायपुरा चौक, पचपेढ़ी नाका होकर आना-जाना कर सकते हैं.
    14. धमतरी मार्ग की ओर से आने वाली कार-जीप छोटी वाहन कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, शास्त्री चौक से होकर रेलवे स्टेशन या बिलासपुर मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे.
    15. शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की ओर, तात्यापारा चौक से शारदा चौक, मौदहापारा से जयस्तंभ चौक एवं मालवीय रोड तथा कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक, फायरबिग्रेड चौक से कोतवाली चौक तरफ सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को रात्रि 08:00 बजे से प्रतिबंधित किया जावेगा.
    16. सदर बाजार, सत्ती बाजार चौक से अमीन पारा चौक (पुरानी बस्ती थाना), पुरानी बस्ती मार्ग, आश्रम तिराहा से लाखेनगर चौक, आमापारा तिराहा से लाखेनगर चौक की ओर रात्रि 10:00 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

    1. सिविल लाइन, बैरन बाजार, कटोरा तालाब, शांति नगर, शंकर नगर एवं तेलीबांधा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मल्टीलेबल पार्किंग कलेक्ट्रेट परिसर, शास्त्री बाजार पार्किंग ,सुभाष स्टेडियम के सामने पार्किंग स्थल एवं गॉस मेमोरियल ग्राउंड में अपने वाहन पार्क कर सकते है.
    2. साइंस कॉलेज, चौबे कॉलोनी, आमापारा, लाखेनगर, की ओर से आने वाले वाहनों के लिए आजाद चौक के पास, तात्यापारा, लाखेनगर चौक के पास हिन्द स्पोर्टिंग मैदान पर पार्किंग कर सकेंगे.
    3. टिकरापारा की ओर आने वाले वाहनों के लिए बुढेश्वर चौक के पास गांधी मैदान एवं आउटडोर स्टेडियम मैदान श्याम टॉकीज के बाजु पर अपने वाहन पार्किंग कर सकते है.
    4. रेलवे स्टेशन, फाफाडीह चौक, देवेन्द्र नगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एमजी रोड की गली नंबर 01, 02, 03, 04, सिन्धी बाजार के पास अपने वाहन पार्किग कर सकेंगें.
    5. पंडरी राजातालाब, मोवा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मल्टी लेबल पार्किग कलेक्ट्रेट परिसर एवं शहीद स्मारक भवन के पास वाहन पार्क कर सकते है.
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसीएम विष्णु देव साय ने किया जनसंपर्क की प्रदर्शनी का शुभारंभ, बीते 10 सालों में शुरू की गई योजनाओं को किया गया प्रदर्शित
    Next Article दिल्ली की नई सीएम का विवादों से है पुराना नाता, सरनेम को लेकर खूब बटोरी थी सुर्खियां, सिंह के बाद मार्लेना और अब सिर्फ आतिशी, आखिर क्या है इनकी जाति
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.