Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 8
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 सितंबर का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

    Akash TimesBy Akash Times19/09/2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    rasifal
    rasifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 19 September 2024: गुरुवार के दिन वृष राशि के जातक को व्यवसाय में थोड़े तनाव की सम्भावना है। वहीं कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन तुला राशि वालों को जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। मकर राशि के जातक को जमीन क्रय करने का विचार आएगा। कुंभ राशि वालों को सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। मीन राशि के जातक को मकान क्रय करने के संयोग बन सकते हैं। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

    मेष

    चन्द्रमा द्वादश व गुरु द्वितीय शुभ हैं। छात्रों के लिए आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। तनाव से बचें। आपका स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी का समय है।

    आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

    शुभ रंग -नारंगी व पीला।

    आज का शुभ अंक –01 व 02

    वृष

    आज व्यवसाय में थोड़े तनाव की सम्भावना है। जॉब में अपने वर्क पर फोकस करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

    आज का उपाय-हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।

    शुभ रंग -हरा व नीला।

    शुभ अंक -05 व 08

    मिथुन

    आज का अवसर जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है ,बिजनेस डील लाभप्रद रहेगा। चन्द्रमा दशम है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कहीं बाहर डिनर पर जाएंगे।

    आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।

    शुभ रंग -हरा व नीला।

    शुभ अंक -05 व 06

    कर्क

    जॉब के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। अभी प्रोमोशन इत्यादि में बहुत सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

    आज का उपाय -श्री विष्णु मंदिर जाएं। सप्तअन्न का दान करें।

    शुभ रंग -लाल व पीला।

    शुभ अंक -05 व 08

    सिंह

    सूर्य द्वितीय गोचर में है। आप परिवार में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। माता -पिता की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें। धार्मिक यात्रा करेंगे। छात्र मन को एकाग्र करें व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखें।

    आज का उपाय -उड़द का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करते रहें।

    शुभ रंग -पीला व नारंगी।

    शुभ अंक -01व 02

    कन्या

    आज का दिवस छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। करियर सफल रहेगा। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक सफल रहेंगे।

    आज का उपाय -गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में सफलता के लिए बड़े भाई व पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।

    शुभ रंग -हरा व आसमानी।

    शुभ अंक -05 व 06

    तुला

    खष्ठम चन्द्रमा व अष्टम गुरु स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट करता है। जॉब में परिवर्तन को लेकर प्रयासरत रहेंगे मेहनत करें । लव लाइफ बहुत बेहतर रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। फैमिली में कोई भी क्रोध से कही बात हानिप्रद हो सकती है।

    आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

    शुभ रंग -हरा व बैगनी।

    शुभ अंक -04 व 06

    वृश्चिक

    मङ्गल व शुक्र अनुकूल हैं। जॉब को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। फेमिली डिस्प्यूट को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

    आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

    शुभ अंक -05 व 07

    धनु

    खष्ठम गुरु व चतुर्थ गुरु जॉब वर्क में संलग्न करेंगे। जॉब प्रोग्रेस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में अपने दायित्व को बेहतर करें। हेल्थ से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में टेंशन हो सकता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा हो सकती है।

    आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

    शुभ रंग -पीला व लाल।

    शुभ अंक -01 व 02

    मकर

    स्टूडेंट्स का करियर चमकेगा। जॉब पोजिशन पहले से बेहतर होगी। धन आगमन संभावित है। आप एक सफल बिज़नेसमैन हैं। आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। पिता की सलाह ही आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। जमीन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा। आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान फलदायी है।

    शुभ रंग -नीला व बैगनी।

    शुभ अंक -05 व 08

    कुम्भ

    चन्द्रमा द्वितीय व गुरु चतुर्थ है। शनि व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

    आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय माता को केला खिलाएं।

    शुभ रंग -नीला व बैगनी।

    शुभ अंक -02 व 09

    मीन

    गुरु तृतीय व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। छात्र सफल रहेंगे। करियर पोजिशन अब सही दिशा में पहुंचेगी। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मकान क्रय करने के संयोग बन सकते हैं। शुभ यात्रा के संयोग बन सकते हैं।

    आज का उपाय -माता-पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। माता -पिता का आशीर्वाद चन्द्रमा व सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।

    आज का शुभ रंग -लाल व सफेद।

    शुभ अंक -02 व 09

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleप्रेम-प्रसंग के शक में दोस्त ने की गोपाल की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 59% वोटिंग, पिछले 7 चुनावों का टूटा रिकॉर्ड
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.