Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, May 1
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    कानपुर में ट्रैक पर सिलेंडर, 57 दिन में 22वीं घटना:मुजफ्फरपुर में ट्रेन डिरेल; केंद्र रेल एक्ट बदलेगा, देशद्रोह का केस चलेगा

    Akash TimesBy Akash Times22/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कानपुर में प्रेमपुर स्टेशन के पास JTTN गुड्स ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रची गई। ट्रैक पर एक छोटा सिलेंडर रखा मिला। रविवार सुबह करीब 6 बजे लूप लाइन पर लोको पायलट ने सिलेंडर देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को सिलेंडर से 10 फीट पहले ही रोक लिया।

    देश में ट्रेन को बेपटरी करने की यह 57 दिन में 22वीं कोशिश है। इससे पहले 20 सितंबर को सूरत में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले की जांच NIA को सौंपी गई है। उधर, बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन में शनिवार रात मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। यह दुर्घटना को ट्रेन को सिग्नल मिले बिना आगे बढ़ाने पर हुई।

    ट्रेन को बेपटरी करने की बढ़ती कोशिशों को देखते हुए केंद्र सरकार रेलवे एक्ट में संशोधन करने जा रही है। इस बारे में जल्द अधिसूचना जारी हाे सकती है। इसके तहत हादसे की साजिश करने पर देशद्रोह का केस दर्ज किया जाकेगा। साथ ही उम्र कैद से मृत्यु दंड तक की सजा का प्रावधान होगा।

    कानपुर के प्रेमपुर स्टेशन पर सिलेंडर रखे होने की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर अफसर, आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने बताया कि मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज जा रही थी। ट्रैक पर रखा 5 किलो का सिलेंडर खाली थी। यूपी में 38 दिनों में ट्रेन पलटाने की यह 5वीं साजिश है। इससे पहले कानपुर में ही 8 सितंबर को भरा सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रची गई थी।

    हादसे की वजह से मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 1 घंटे की देरी से रवाना हुई।
    हादसे की वजह से मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 1 घंटे की देरी से रवाना हुई।

    मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन के इंजन के 6 पहिये बेपटरी हुए थे। डिरेल हुआ इंजन पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन के साथ आया था। इंजन को प्लेटफार्म 4 से मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन से जोड़ना था। इसी दाैरान ‎भागलपुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी जंक्शन पर आ रही थी। इस कारण इंजन काे सिग्नल नहीं दिया‎ गया और बिना सिग्नल के इसे आगे बढ़ाया गया।

     रेलवे एक्ट के मौजूदा प्रावधानों में रेलवे अधिनियम-1989 की धारा 151 के तहत रेल हादसे की साजिश सिद्ध होने पर अधिकतम 10 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। अब इस अधिनियम में उपधारा जोड़कर इसे देशद्रोह की श्रेणी में लाने की तैयारी है।

    गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रेल, पटरियों पर अवरोधक रखना हादसे की साजिश है। इससे यदि हादसा होता है और जानमाल का नुकसान होता है, तो आरोपी के खिलाफ सामूहिक हत्या की धारा भी लग सकती है।

    इसके तहत उम्रकैद से मृत्युदंड तक का प्रावधान हो सकता है। इसे लेकर कानूनी सलाह मशविरा किया जा रहा है। जल्द ही इस बारे में नए प्रावधान अधिसूचित हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया, धरना-प्रदर्शन आदि के जरिए रेल यातायात प्रभावित करने पर नए परिवर्तित नियम प्रभावी नहीं होंगे।

     रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी बताया, पटरी पर अवरोधक रखने की साजिश से निपटने के लिए चुनिंदा यात्री ट्रेनों को संवेदनशील इलाके से गुजारने से पहले पायलट लोको चलाया जाता है। इसके साथ ही रेल ट्रैक पर पुलिस और गैंगमैन का निरीक्षण बढ़ाया गया है।

    रेलवे आने वाले दिनों में संवेदनशील जगहों पर कैमरे लगाने की तैयारी में है। रेल इंजन पर भी कैमरे लगाने की योजना है, जिससे रीयल टाइम मॉनिटरिंग हो सके। ऐसे में पटरी पर अवरोध होने की स्थिति में चालक ट्रेन को पहले ही रोक सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमोदी के कंधे पर हाथ रखकर बाइडेन बोले-क्वाड बना रहेगा:UNSC में भारत की परमानेंट सीट का समर्थन किया; PM बोले- हम किसी के खिलाफ नहीं
    Next Article IAS प्रतिष्ठा ममगाई ने निगम के अफसरों की जिम्मेदारियों में व्यापक फेर बदल किया.. अब तपन योगी के ऊपर सर्वमंगला की जिम्मेदारी
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.