Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, May 2
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    मोदी बोले-हरियाणा में MP-राजस्थान की तरह गुब्बारा फूटेगा:कांग्रेस विधायक ने लोगों को घर छोड़ने की धमकी दी; इनके राज में दामाद-दलालों का बोलबाला

    Akash TimesBy Akash Times28/09/2024Updated:28/09/2024No Comments10 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हरियाणा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिसार में रैली को संबोधित किया। यहां मोदी ने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस का सरकार बनाने का गुब्बारा राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह फूटेगा। हिमाचल प्रदेश में भी इन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई।

    मोदी ने बिना नाम लिए नूंह के फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की धमकी से जुड़े मामले का जिक्र किया। मोदी ने कहा- भारत में अगर सबसे बड़ा सांप्रदायिक दल कोई है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस की सांप्रदायिकता की सजा हरियाणा भी भुगत रहा है।

    कांग्रेस के विधायक की धमकी सुनी होगी, कांग्रेस अगर जीती तो लोगों को घर छोड़ना होगा। सत्ता तो अभी मिली नहीं है, लेकिन ये जनता को भड़काने का काम कर रही है।

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस अर्बन नक्सलियों के चंगुल में फंसी हुई है। इनके नेता विदेश में जाकर भारत विरोधियों से मिलते हैं। पाकिस्तान इनकी नीतियों को पसंद क्यों करता है?।

    हरियाणा चुनाव को लेकर मोदी की यह तीसरी रैली है। इससे पहले वे 15 सितंबर को कुरुक्षेत्र और 25 सितंबर को सोनीपत के गोहाना में रैली कर चुके हैं। चुनाव काे लेकर फरीदाबाद में उनकी चौथी और आखिरी रैली होगी।

    हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनानी है। अभी जब मैं सबसे नीचे मिल रहा था तो सब पुरानी बातें याद करा रहे थे। एक साथी ने याद कराया, मैं जब यहां चुनाव लड़वाता था, तब एक मंत्र जरूरत देता था सबसे मजबूत हमारा पोलिंग बूथ। हिसार में ये सार्वजनिक रूप से कहता हूं। आप कागज पर पांच परिवार के नाम लिख दीजिए ये तय कीजिए इन पांच परिवारों के सब के सब वोट पड़ेंगे।

    हरियाणा की जनता और हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ता एक साथ मिलकर विकास को नई गति देने के लिए तैयार हैं। ये मेरा सौभाग्य है, बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करने का अवसर मिला।

    दो दिन पहले अनेक साथियों से मेरी चर्चा हुई, उनका आत्मविश्वास देखकर मेरा विश्वास और ज्यादा बढ़ गया है।

    हमे दिन रात जुटना है। बूथ तक के सारे साथी लाने पड़ेंगे।

    मोदी ने कहा- भारत में अगर सबसे बड़ा सांप्रदायिक दल कोई है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस की सांप्रदायिकता की सजा हरियाणा भी भुगत रहा है।

    कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए ऐसी मानसिकता को बढ़ावा दे रही है। जिससे हमारी बहन बेटियों पर हमले हो रहे हैं। कांग्रेस के विधायक की धमकी सुनी होगी, कांग्रेस अगर जीती तो लोगों को घर छोड़ना होगा। सत्ता तो अभी मिली नहीं है, लेकिन ये जनता को भड़काने का काम कर रही है।

    ये वही कांग्रेस है, जिसने हमारे जवानों को वन रैंक वन पेंशन नहीं दी। कांग्रेस झूठ बोलती थी। मैंने हरियाणा के रेवाड़ी से यह गारंटी दी थी कि OROP लागू करूंगा।

    हमारी सरकार एक लाख बीस हजार करोड़ से ज्यादा पूर्व सैनिकों को दे चुकी है। हरियाणा के जवानों के खातों में भी दस हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा कर चुकी है। कांग्रेस कभी फौजियों का भला नहीं सोच सकती।

    आज 28 सितंबर है, हमने आज की रात को सर्जिकल स्ट्राइक की थी। हमने इसी दिन बता दिया था कि भारत अब घर में घुसकर मारता है। कांग्रेस ने हमारी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। इसने हमारे सेनाध्यक्ष को गली का गुंडा कहा था। क्या देशभक्त हरियाणा के लोग ऐसी कांग्रेस को बर्दाश्त करेंगे।

    मोदी ने आगे कहा- विदेश में जाकर कांग्रेस के नेता वही भाषा बोलते हैं, जो भारत का बुरा चाहने वालों को पसंद आती है। आप ही सोचिए पाकिस्तान क्यों कांग्रेस का समर्थन करता है।

    कांग्रेस की नीतियां पाकिस्तान को पसंद आती हैं। हरियाणा के लोगों को कांग्रेस के वादों इरादों से बहुत सावधान रहना है। कांग्रेस फिर से जम्मू कश्मीर से 370 को वापस लाना चाहती है।

    जिन पत्थरबाजों ने हरियाणा के जवानों को लहूलुहान कर दिया है। कांग्रेस ऐसे लोगों को रिहा करना चाहती है, ये अर्बन नक्सली कांग्रेस किसके साथ है। ऐसी कांग्रेस को हरियाणा के लोग वोट क्यों करेंगे।

     

    अब जनता खुद कच्चा चिट्‌ठा बाहर निकाल रही है। आप भी देख रहे हैं, कैसे हर रोज इनके समय के घोटाले के कागज सामने आ रहे हैं।

    हरियाणा के लोग हर घाव सह सकते हैं, लेकिन हरियाणा के लोग देश के विरुद्ध कोई बात सहन नहीं कर सकते। देश की बात आती है तो हरियाणा वाले सब कुछ भुलाकर एकजुट होकर खड़े हो जाते हैं, इसलिए कांग्रेस का असली चेहरा भी याद रखना है।

    कांग्रेस अर्बन नक्सलियों के चंगुल में है। ये छिपी बात नहीं कर रहा, कांग्रेस के नेता विदेश जाते हैं तो वहां उन लोगों से मिलते हैं, जो भारत के खिलाफ बोलते हैं।

    मोदी ने कहा- कांग्रेस सिर्फ लूट-खसोट ही नहीं करती, बल्कि निर्लज्जता से उसका बचाव भी करती है। कांग्रेस के राज में कैसे दलालों और दामाद का ही बोलबाला था।

    ये मैंने हरियाणा की जनता के सामने रखा, अगर किसी को पछतावा होता, तो वह हरियाणा की जनता से माफी मांगता, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने आपसे माफी नहीं मांगी, बल्कि बड़ी बेशर्मी से दलालों और दामाद का बचाव कर रहे हैं।

    कांग्रेस ने यहां के युवाओं पर भी दोहरा वार किया है। एक तो कांग्रेस के समय में बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी। घूस देने के लिए गरीब को खेत तक बेचने पड़ते थे।

    भाजपा ने बिना पर्ची-खर्ची नौकरियां दी। यही बात कांग्रेस को अखर गई है, इसलिए कांग्रेस की भर्ती रोकों गैंग ने युवाओं को नौकरियां देने पर ब्रेक लगवा दिया।

    ये क्षेत्र अब बड़ा व्यापारिक केंद्र बनने की ओर कदम बढ़ा चुका है। हिसार एयरपोर्ट बनने से यहां नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

    आज ये बता रहे हैं कि इतना बड़ा जहाज पहली बार उतरा है। भाजपा सरकार बनते ही इसका कॉमर्शियल कामकाज भी शुरू हाे जाएगा। इसका फायदा व्यापार उद्योग के साथ साथ किसानों को भी होगा। अब किसानों की उपज विदेश में निर्यात हो पाएगी।

    हमारा प्रयास यही है यहां नए उद्योग लगें। हम चाहते हैं यहां दुनिया भर से निवेशक आएं।

    मोदी ने कहा- हरियाणा का भरोसा भाजपा पर ही है। बीते एक दशक में भाजपा ने यहां विकास को नई गति दी है। यहां चारों तरफ चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया गया है। आज पांच जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें मेरे हरियाणा में चलती हैं।

    सच्चाई यही है कि कांग्रेस देश के किसानों के जान की दुश्मन है। वह सिर्फ किसानों को झूठ बोल सकती है। यहां कांग्रेस ने एमएसपी पर कांग्रेस ने झूठ बोला है।

    सच्चाई यह है कि यहां की बीजेपी सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। आप मुझे बताइए, ऐसी धोखेबाज कांग्रेस पर क्या किसान भरोसा करेंगे।

    मोदी ने कहा- मैं आज आप लोगों को हाथ जोड़कर काम दे रहा हूं। जब भी कांग्रेस के लोग आपसे किसानों की बात करें, आप उनसे एक बात पूछना, आप जो हरियाणा में बड़ी-बड़ी बातें करते हो, कर्नाटक में तुम्हारी सरकार है, तेलंगाना में सरकार है, वहां लागू करके दिखाओ। ये यहां वादे करते हैं, लेकिन लागू नहीं करते।

    हिसार के किसानों को जो समस्या आ रही है, सरकार बनते ही उसका समाधान किया जाएगा। कांग्रेस यहां किसानों के लिए बड़ी बड़ी बातें करती हैं, लेकिन आपको भूलना नहीं है।

    इन्होंने ही 2 रुपए मुआवजा दिया था। फर्क देखिए कि ये भाजपा सरकार है, जो बिना मांगे दस करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम सम्मान निधि के हर वर्ष छह हजार रुपए उनके बैंक खाते में जमा करती है और वो लोग 2 रुपए का मुआवजा देकर किसानों का अपमान करते हैं।

     

    मोदी ने कहा- कांग्रेस इतना बड़ा स्वार्थी दल है, उसे वोट के अलावा कुछ नहीं दिखता। कांग्रेस ने किसानों को भी हमेशा वोट बैंक के रूप में ही देखा है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को पानी के लिए तरसाया है। जबकि भाजपा उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। मैं हिसार, सिरसा भिवानी फतेहाबाद के किसानों की समस्याओं को समझता हूं।

    मोदी ने कहा- हमारे मुख्यमंत्री सैनी जी सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री ने अपने आवास का नाम कबीर कुटीर रखा है। यहां हिसार में भी गरीब बच्चों के लिए बने आवासीय छात्रावास का बजट भी बढ़ाया।

    जिनका कोई नहीं, उनको मोदी पूजता है। आज मुद्रा योजना से हरियाणा के लाखों लोगों को बिना गारंटी के लोन मिले हैं। ये गरीब दलित पिछड़े आदिवासी परिवारों के लोग हैं।

    मोदी ने रेहड़ी ठेले पटरी पर काम करने वालों का भी ध्यान रखा है। ये धन्ना सेठ नहीं हैं। कांग्रेस ने इसको कभी नहीं पूछा। इनकी गारंटी भी आपके बेटे ने ली। इनको भी पीएम की ओर हजारों रुपए की मदद बिना बैंक गारंटी के मिली है।

    पीएम मोदी ने कहा- दलित कांग्रेस को कभी वोट नहीं देता। कांग्रेस के राज में गोहाना कांड हुआ, मिर्चपुर कांड हुआ। कांग्रेस के राज में दलित बेटियों के साथ अन्याय हुआ, कांग्रेस चुप रही।

    आज कांग्रेस का शाही परिवार कह रहा है कि दलित और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। कांग्रेस ने दलितों पर जो अत्याचार किया है उसे दलित समाज कभी भी भूल नहीं सकता। इसलिए मैं हरियाणा में जहां भी गया, मैंने देखा कि कांग्रेस को कोई भी घुसने नहीं देता। भाजपा सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।

    आप देख रहे हैं कि यहां कैसे कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने की होड़ मची है। बाप भी दावेदार हैं, बेटा भी दावेदार हैं। ये दोनों मिलकर बाकियों को मिटाने में लगे हैं।

    ये सब देखकर हरियाणा के जागरूक लोग इन्हें निपटाने में लगे हुए हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने तन मन धन से शाही परिवार की सेवा की है।

    अब वह भी पूछ रहे हैं कि उनसे क्या गलती हुई। यहां हर सीट पर कांग्रेस के लोग एक दूसरे को पटखनी देने में लगे हुए हैं। इस गुटबाजी के बीच दलितों और पिछड़ों के लिए दरवाजे बंद हैं।

    कांग्रेस जनता से पूछ रही है कि तुम कौन हो?। दिल्ली के शाही परिवार ने झूठ बोलकर हिमाचल के लोगों को फंसा दिया। आज हिमाचल कर्मचारियों को उनकी सैलरी और डीए देने तक इनके पास बजट नहीं है। जो पार्टी अपने नेताओं के बीच एकता नहीं ला सकती है, वह राज्य में कैसे लाएगी।

    मोदी ने कहा- जैसे-जैसे, वोटिंग की तारीख नजदीक आती जा रही है, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में भी वही हाल होगा, जो मध्य प्रदेश में हुआ था।

    एमपी और राजस्थान में पिछले चुनाव में इन्होंने खूब गुब्बारा फुलाया, लेकिन जनता ने इनके गुब्बारे की हवा निकाल दी। अब हरियाणा में भी यही होने जा रही है।

    कांग्रेस का ये हाल इसलिए होता है कि क्योंकि कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज और बेईमान पार्टी है।

    आप पड़ोस में देख लीजिए हिमाचल में क्या हाल कर रखा है। चुनाव के दौरान इन्होंने वहां क्या क्या झूठ बोला। अब सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने अपने वादों से पल्ला झाड़ लिया है। जनता कांग्रेस से कह रही है क्या हुआ तेरा वादा।

    मोदी ने कहा- ये राखी गढ़ी की धरती है। ये क्षेत्र देश प्रेम, और प्रकृति प्रेम दोनों के लिए जो बलिदान दिए गए हैं, उसको यहां के लोग आज भी स्मरण करके पूरी मानव जाति को प्रेरणा देते हैं।

    यहां अंग्रेजों की क्रूर तोपों के भी जख्म हैं, यहां पेड़ों की रक्षा के लिए बिश्नोई समाज के तप और त्याग की मिसालें हैं। यहां के विकास के लिए चौधरी भजनलाल जी का भी योगदान है। मुझे हरियाणा में काम करते हुए भजन लाल का काम देखने का मौका मिला।

    चौधरी बंसीलाल जी का मैंने काम देखा है। चौधरी बंसीलाल जी हमेशा महर्षि दयानंद सरस्वती जी की बातें किया करते थे। वह यह कहते कहते भावुक हो जाते हैं। ये मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे हरियाणा ने बहुत कुछ सिखाया है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबेंगलुरु कोर्ट का निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR का आदेश:इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए जबरन वसूली का आरोप; कर्नाटक CM ने इस्तीफा मांगा
    Next Article राहुल बोले- राममंदिर में नाच-गाना चल रहा:भाजपा का जवाब- आपकी 3 पीढ़ियां बाबर की कब्र पर सजदा कर चुकीं, अयोध्या के साधु-संत भी नाराज
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.