Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, April 14
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    Haryana Assembly Election 2024 : दो करोड़ से अधिक मतदाता 1031 प्रत्याशियों के लिए कर रहे मतदान

    Akash TimesBy Akash Times05/10/2024Updated:05/10/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा  की 90 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में आज दो करोड़ से अधिक लोग मतदान करेंगे. चुनाव से तय होगा कि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आएगी या कांग्रेस दस साल के अंतराल के बाद सत्ता में लौटेगी. मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा, जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी.

    चुनाव मैदान में 1,031 उम्मीदवार हैं. इनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं. अधिकारियों के अनुसार, चुनाव के लिए राज्य में 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. गुरुवार को कड़े मुकाबले वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया. दोनों पक्षों ने विश्वास जताया कि वे विधानसभा में संख्या के खेल में प्रतिद्वंद्वी को मात देंगे. विधानसभा में 90 विधायकों की संख्या है. शुक्रवार को कई उम्मीदवार अंतिम क्षणों में अपनी किस्मत आजमाने में व्यस्त रहे और उन्होंने पार्टी और बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

    पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जबकि भाजपा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अंबाला में पार्टी कार्यालय में थे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी पत्नी के साथ पंचकूला में मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए और हवन यज्ञ किया.

    कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हरियाणा में अर्थव्यवस्था को विफल करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के लोग जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “सांठगांठ वाली पूंजीवादी नीतियों” के ‘चक्रव्यूह’ को तोड़ने के लिए अगला प्रहार करेंगे. कांग्रेस में वापस आए दलित नेता अशोक तंवर ने हरियाणा में दलितों और पिछड़े वर्गों सहित सभी वर्गों से चुनाव में कांग्रेस के लिए “बड़ा जनादेश” सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

    वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा हरियाणा में सरकार बनाएगी. चौहान ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा, “मैं विधानसभा चुनावों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हरियाणा गया था. मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा वहां सरकार बनाने जा रही है. हरियाणा में माहौल बहुत अच्छा है और हम वहां भी सरकार बनाने जा रहे हैं.”

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकॉलेजों में होने वाला है ब्लास्ट, रोक सको तो रोक लोः बेंगलुरु के तीन प्रमुख कॉलेज को ईमेल से मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप- Bengaluru Bomb Threat
    Next Article पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, SCO मीटिंग में लेंगे हिस्सा
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.