Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, June 22
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    रेप के आरोपी जानी मास्टर से नेशनल अवॉर्ड छिना:स्त्री-2 फेम कोरियोग्राफर; असिस्टेंट का आरोप- 4 साल में कई बार यौन शोषण किया

    Akash TimesBy Akash Times06/10/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नाबालिग असिस्टेंट से रेप के आरोपी शेख जानी बाशा से बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड छीन लिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

    जानी मास्टर के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा को यह अवॉर्ड साल 2022 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ के गाने ‘मेघम करुकथा’ का डांस कोरियोग्राफ करने के लिए दिया गया था। इस गाने को जानी ने सतीश कृष्णनन के साथ मिलकर कोरियोग्राफ किया था।

    जानी को स्त्री-2 के गाने आई नहीं और पुष्पा के गाने श्रीवल्ली से फेम मिला था।

     21 साल की एक लड़की ने कोरियोग्राफर जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा के खिलाफ तेलंगाना के साइबराबाद रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई थी।

    लड़की ने जानी पर आरोप लगाया कि उन्होंने चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के दौरान उसका यौन शोषण किया। साथ ही हैदराबाद स्थित अपने घर पर भी उसे कई बार एब्यूज किया।

    लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2017 में एक इवेंट में उसकी मुलाकात जानी मास्टर से हुई थी। दो साल बाद जानी ने उसे अपनी असिस्टेंट कोरियोग्राफर की जॉब ऑफर की, जो उसने मंजूर कर ली।

    इसके बाद मुंबई में हुए एक शो के दौरान जानी ने होटल में उसे सेक्शुअली हैरेस किया। लड़की का आरोप है कि इसके बाद जानी लगातार डरा-धमकाकर उसका शोषण करते रहे।

    शिकायत में लड़की ने यह भी बताया कि जानी उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, वे एक बार उसे अपने घर भी ले गए जहां जानी और उनकी पत्नी (आयशा) ने उसके साथ मारपीट की।

    यह मामला सबसे पहले तेलंगाना वुमन सेफ्टी विंग (WSW) की डीजी शिखा गोयल ने उठाया था। उन्होंने ही पीड़ित को पुलिस कम्प्लेन करने का सुझाव दिया था। जानी इससे पहले भी 2015 में एक विवाद के चलते छह महीनों के लिए जेल जा चुके हैं।

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल ने यह नोटिस जारी किया है।
    नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल ने यह नोटिस जारी किया है।

     पुलिस ने 15 सितंबर को POCSO में केस दर्ज किया और 19 सितंबर को जानी को गोवा से अरेस्ट किया गया। 20 सितंबर को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद से वह हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल में बंद हैं।

    जानी ने 8 अक्टूबर को होने वाली नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के लिए बेल मांगी थी। कोर्ट ने कोरियोग्राफर को 6 से 10 अक्टूबर तक की बेल दी है।

    इसी बीच मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग के नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल ने जानी का अवॉर्ड सेरेमनी में इनविटेशन सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया।

    2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ का गाना ‘मेघम करुकथा’ धनुष और राशि खन्ना पर फिल्माया गया था।
    जानी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' का गाना 'आई नहीं' भी कोरियोग्राफ किया था। फिल्म के सेट पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ कोरियोग्राफर जानी (बीच में)।
    जानी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ का गाना ‘आई नहीं’ भी कोरियोग्राफ किया था। फिल्म के सेट पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ कोरियोग्राफर जानी (बीच में)।

    जानी पर इसी साल सितंबर में उनकी ही 21 साल की असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज करवाया था। असिस्टेंट का आरोप था कि जानी बीते कई सालों से उसका शोषण कर रहे हैं। इसके बाद 19 सितंबर को साइबराबाद पुलिस ने जानी को गोवा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जानी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था।

    पुलिस हिरासत में कोरियोग्राफर जानी मास्टर।

    ‘ जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी बाशा है। वो ‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी फिल्मों के गानों का डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

    जानी ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘राधे’ में सलमान खान के गानों को कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा वो ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

    जानी ने अब तक राम चरण, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय, धनुष और पवन कल्याण समेत कई बड़े सेलेब्स के साथ काम किया है।

    पत्नी आयशा के साथ जानी।
    पत्नी आयशा के साथ जानी।
    जानी, सलमान खान समेत कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।
    जानी, सलमान खान समेत कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

     सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद जानी को तेलुगु फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें वर्कर्स यूनियन से भी हटा दिया गया है।

    वहीं जानी के पुराने दोस्त सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के मौजूदा डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी जानी को पार्टी की गतिविधियों से दूर रहने का आदेश दिया है। जानी ने पिछले चुनावों में पवन की पार्टी JSP के लिए खूब प्रचार किया था।

    सेक्शुअल हैरेसमेंट के मामले में गिरफ्तार हुए तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने अब अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जानी पर यह आरोप 21 साल की एक फीमेल कोरियोग्राफर ने लगाया था जो बीते कई सालों से उनकी असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleFB पोस्ट से सुसाइड का खुलासा, फंदे पर मिली रेलवे कर्मी की पत्नी
    Next Article बंगाल में 10 साल की बच्ची से रेप-मर्डर का आरोप:परिवार बोला- शरीर पर कई चोटें थीं, हाथ-पैर टूटे थे; ट्यूशन से लौटते वक्त लापता हुई थी
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.