ख़बर

**कोरबा: होमगार्ड की महिला सिपाही के पति की हत्या, साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार**

कोरबा। होमगार्ड में पदस्थ महिला सिपाही के पति शिव प्रसाद कंवर (46) की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके साले को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 7 अक्टूबर की रात 8:00 से 9:00 बजे के बीच हुई, जब शिव प्रसाद की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्रियता दिखाई और महिला सिपाही सुकृति सिंह कंवर के भाई चंद्रभान उर्फ दादू कंवर (36) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान इस हत्या का राज खुल गया।

पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि जीजा और साला एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद दादू ने गुस्से में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और शिव प्रसाद पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस घटना के समय महिला सिपाही ड्यूटी पर थीं, जबकि उनका बेटा गरबा खेलने गया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button