ख़बर

एक लाश 50 से ज्यादा टुकड़े, आरोपी ने सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बड़ी बातें

बेंगलुरु: बेंगलुरु के महालक्ष्मी मर्डर केस को लेकर खुलासे जारी है। अब खबर है कि हत्या के आरोपी मुक्ति रंजन रॉय ने सुसाइड नोट में लिखा था कि अगर वह महिला की हत्या नहीं करता, तो वह उसकी हत्या कर देती। दावा यह भी किया जा रहा है कि महालक्ष्मी ने रॉय की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का भी प्लान बना लिया था। हालांकि, इसे लेकर पुलिस की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। पुलिस रॉय की लोकेशन ट्रेस करते हुए ओडिशा को भद्रक पहुंची थी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी ने आत्महत्या कर ली थी। तब शव के पास एक नोट बरामद हुआ था, जिसमें रॉय ने महालक्ष्मी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। खबरें हैं कि आरोपी ने महिला की हत्या के बाद उसके 50 से ज्यादा टुकड़े कर दिए थे।

Related Articles

Back to top button