Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    BJP सांसद भोजराज नाग बोले-नींबू काटकर उतार दूंगा भूत:कांकेर में अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- पुराने मानसिकता के अधिकारी सुधर जाएं

    Akash TimesBy Akash Times11/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पुराने मानसिकता के कुछ अधिकारी हैं, वह अपनी मानसिकता त्याग दें। 6 महीने बाद फिर काम करेंगे, जिसमें किसी प्रकार का रोड़ा नहीं आना चाहिए। 6 महीने बाद मैं फिर भूत उतारूंगा।

    सांसद नाग ने कहा कि सरकार के विकास कार्य में जो बाधा आ रही है उसे नींबू काटकर दूर कर दूंगा। चुनाव जीते 5 महीने हो गए हैं, जैसे ही 6 महीने हो जाएंगे वो फिर से नींबू काटकर भूत उतारना शुरू कर देंगे। ये बातें उन्होंने कांकेर के पखांजूर में जिला स्तरीय आवास मेला के दौरान कही है।

    सांसद नाग ने मंच से कहा कि जन प्रतिनिधि होने के नाते जनता की जो समस्या है, उसको सरकार की योजना के अनुसार पूरा करेंगे। कोई बाधा आती है तो उसको नींबू काट कर दूर करेंगे। इसका मतलब ये है कि जो नकारात्मक शक्ति है, जो गलत शक्ति है उसे दूर करेंगे।

    नाग ने कहा कि सकारात्मक शक्ति हमारे सभी लोग है, पार्टी के कार्यकर्ता है, जनप्रतिनिधि है, अधिकारी कर्मचारी हैं।

    सांसद नाग ने कहा कि जिस गति से काम होना चाहिए, उस गति से काम नहीं हो रहा है। जब हम काम करेंगे, उस काम में कोई रोड़ा नहीं आना चाहिए। हम काम करने के लिए हैं। सरकार काम करने के लिए ही हमें वेतन देती है।

    मंच से दिए अपने बयान को लेकर मीडिया से चर्चा के दौरान सफाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को कुछ लोग चाहे वो ठेकेदार हो, अधिकारी-कर्मचारी हो पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। जल जीवन मिशन इसमें लापरवाही बरती जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी लापरवाही बरती जा रही।

    उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सचेत करना चाहता हूं। उनको बताना चाहता हूं कि हमारी सरकार नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से काम कर रही है। ऐसे में काम में बाधा डालने का काम करने वालों का नींबू काटा जाएगा।

    बता दें कि इससे पहले भी सांसद नाग अपने भूत उतारने वाले बयान को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपर कलेक्टर और कलेक्टर को लेकर कहा था कि मैं कई बार अधिकारियों का भूत उतारा हूं, जनप्रतिनिधि भी हूं, बैगा भी हूं। अधिकारियों का भूत उतार दूंगा।

    लोकसभा चुनाव में प्रचार के समय भी भोजराज नाग ने नींबू काट कर समस्या दूर करने की बात चुनावी सभा की थी।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में बैज बोले-1 नवंबर से हो धान खरीदी:कहा- किसानों से 200 लाख मीट्रिक टन खरीदे सरकार; मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने तय नहीं की तारीखें
    Next Article छत्तीसगढ़ में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को पीटा:बोला- मेरा मन तुझसे भर गया, समय पर खाना भी बनाती, अब तुझे नहीं रखूंगा
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.