चुनाव घोषणा के बाद महायुति सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया ,कहा- लाडकी बहिन जैसी योजनाएं से विरोधी भी चकित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही राजनीतिक दल भी अधिक सक्रिय हो गए हैं. बुधवार (16 अक्टूबर) को महायुति के नेताओं एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने राज्य सरकार के पिछले दो साल के कार्यों का ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी किया.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस दौरान कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेता आम आदमी के लिए एक टीम के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन विकास से विरोध करता है.
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार परिवर्तनकारी योजनाएं लेकर आई है, जबकि डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपनी सरकार की रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, “महिलाओं के लिए लड़की बहन जैसी हमारी सरकार की योजनाओं को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हमारे विरोधी हैरान हैं. हमारे सामने वाले लोगों ने झूठी कहानी फैलाने की कोशिश की. यहां 2022 से 2024 तक की हमारे रिपोर्ट कार्ड है. पिछले बजट में कुछ प्रावधानों के बाद लाडकी बहिन योजना लोकप्रिय हो गई.
महायुति की इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले भी उपस्थित थे. यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी पार्टी को सीट शेयरिंग में कितनी सीटें मिलती हैं, हालांकि उनकी तरफ से 10 से 12 सीटें मिलने की उम्मीद है.




